{"_id":"6a22c029c69b872a080cb46f","slug":"up-two-female-patients-assaulted-at-lohia-hospital-s-opd-in-lucknow-one-fainted-video-goes-viral-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में लोहिया की ओपीडी में दो महिला मरीजों से मारपीट, एक गश खाकर गिरी; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में लोहिया की ओपीडी में दो महिला मरीजों से मारपीट, एक गश खाकर गिरी; वीडियो हुआ वायरल
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
लोहिया संस्थान की पुरानी ओपीडी में दो महिला मरीजों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक महिला ने सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज में आरोप गलत पाए गए। पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की।
महिला गश खाकर गिर गई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लोहिया संस्थान की पुरानी ओपीडी में शुक्रवार सुबह दो महिला मरीजों के मारपीट हो गई। जिसके बाद एक महिला मरीज गश खाकर गिर गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ। इससे संस्थान की जमकर फजीहत हुई।
महिला ने अस्पताल सुरक्षा गार्डों के जरिये मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने स्वयं दूसरी महिला से विवाद और मारपीट की थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी की रहने वाली महिला मरीज रीना सिंह संस्थान की पुरानी ओपीडी में शुक्रवार सुबह कतार में लगी थी। इसी बीच महिला का दूसरी महिला मरीज के बीच विवाद हो गया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच किया।
Trending Videos
जांच में पता चला कि मरीज रीना का ओपीडी पर्चा काउंटर पर लाइन में लगने को लेकर एक अन्य महिला से झगड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस और महिला सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। रीना सिंह ने लगातार अभ्रद व्यवहार गार्डों से किया। इससे अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
फुटेज में रीना सिंह को दूसरी महिला से वाद-विवाद और मारपीट करते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों जरिये महिला से मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सुरक्षा गार्डों के जरिये महिला की पिटाई के आरोप को गलत बताया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज किया है।