सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold

UP Weather News: राजधानी समेत अवध क्षेत्र में छाए काले बादल, कई इलाकों में बारिश; हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में आसमान में काले बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। हवा ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश। - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बारिश बढ़ गई। कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। कैसरगंज, शास्त्रीनगर, कुंदरकी रकाबगंज समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के साथ ही हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हो गया। 

Trending Videos


सुबह करीब 09 बजे के आसपास लखनऊ में बादलों की सक्रियता तेज हुई और कुछ ही देर में आसमान में घना अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से शहर की रफ्तार थम सी गई। बारिश के चलते स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग भीगते नजर आए, जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश। - फोटो : शुभम बंसल

मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यह छिटपुट बारिश मंगलवार तक ही सीमित रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी आने के बाद बुधवार से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को बीते दिनों की उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश। - फोटो : शुभम बंसल

बतातें चलें कि मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश, दिन में छाया अंधेरा। - फोटो : शुभम बंसल

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा मंगलवार को बुदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज मंडल तक पहुंचेगा। प्रदेश में यह बदलाव 4 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश। - फोटो : शुभम बंसल

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

UP Weather News Dark clouds covered sky in Lucknow rain lashed several areas wind increased cold
लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

घना से बहुत घना कोहरा की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed