सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Heat to intensify in UP temperatures could reach up to 40 degrees within week

UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अब सताएगी गर्मी; एक सप्ताह में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज फिर बदला। अब गर्मी अपना रंग दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

UP Weather News Heat to intensify in UP temperatures could reach up to 40 degrees within week
गर्मी। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। एक दिन में ही प्रदेश में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी का दौर शुरू होगा और एक सप्ताह के भीतर ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। सोमवार से हवा की रफ्तार धीमी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। 

Trending Videos


हालांकि एक दिन पहले शनिवार को 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा की वजह से काफी हद तक राहत मिली। तीन-चार दिन पहले तक बारिश-आंधी की वजह से प्रदेश भर में मौसम काफी खुशगवार हो गया था। तापमान में 8 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई थी। अप्रैल के महीने में नवंबर जैसा अहसास कराने के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क होने के बाद पिछले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 6-8 डिग्री की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन, ज्यादातर जिलों में तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन में 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से चल रहीं तेज पछुआ हवाओं का दौर 12 अप्रैल के कम होने के आसार हैं। 


मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक एक सप्ताह में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र न होने के कारण मौसम शुष्क बना रहने से तापमान में 4-6 डिग्री की संभावित क्रमिक वृद्धि जारी रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर जाने के आसार हैं। 

झांसी और प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में तापमान के बढ़ने के क्रम में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म झांसी और प्रयागराज रहे जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी और उरई में भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सुल्तानपुर में 37.2, आजमगढ़ और गाजीपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed