फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidya balan becomes the brand ambassador of samajwadi pension yojna.

समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एंबेसडकर बनी विद्या बालन

Fri, 09 Sep 2016 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
 Vidya balan becomes the brand ambassador of samajwadi pension yojna.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व विद्या बालन - फोटो : amar ujala

मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन अब समाजवादी पेंशन योजना का प्रचार करती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार ने उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना की ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की कि अब शत-प्रतिशत गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए भले ही कितने धन का इंतजाम करना पड़े।
विज्ञापन


महिलाओं की मदद में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक सिंघल और मुख्य सलाहकार आलोक रंजन से कहा कि खजाना तैयार रखिए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर समाजवादी पेंशन योजना के प्रचार अभियान की लॉन्चिंग की। इस मौके पर अभिनेत्री विद्या बालन खास तौर से मौजूद थीं। सीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे याद है कि नेताजी (मुलायम सिंह) अपने भाषण में कहते थे कि गरीब महिलाएं कार्यक्रमों में आती हैं तो उनके पास अच्छी साड़ी नहीं होती। सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को दो-दो साड़ी देंगे। 2012 में सरकार बनने पर हमने सोचा कि साड़ी देने का वादा कैसे पूरा किया जाए? साड़ी बांटने पर उसके रंग को लेकर झगड़ा न हो इसलिए महिलाओं को सीधे लाभ देने की योजना बनाई।

'महिलाओं को मजबूत बनाएगी यह योजना'

 Vidya balan becomes the brand ambassador of samajwadi pension yojna.

सीएम अखिलेश बोले, हम महिलाओं के खाते में सीधे 500 रुपये पेंशन भेज रहे हैं। इस योजना से ग्रामीण महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। यह गरीब माताओं-बहनों को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने का काम करेगी।

विद्या बालन के जुड़ने से दोहरा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या बालन के इस योजना से जुड़ने से हमें दोहरा लाभ होगा। योजना का प्रचार होगा और लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी। लोकतंत्र में यह जरूरी है कि लोग जानें कि किस सरकार ने उन्हें लाभ दिया है।

हमने 1090, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन और 102 एंबुलेंस जैसी योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन इनका प्रचार नहीं हुआ।

स्कूली बच्चें हों या महिलाएं, हमने तमाम योजनाओं के लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें कौन लाभ दे रहा है, लेकिन वे नहीं बता पाए। विद्या बालन के जुड़ने से प्रचार की कमी दूर हो जाएगी। गांवों में महिलाएं हमें भले ही न जानती हों, विद्या बालन को जरूर जानती हैं।

इस मुहिम से बदलेगी औरतों की जिंदगी : विद्या बालन

 Vidya balan becomes the brand ambassador of samajwadi pension yojna.

फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री विद्या बालन ने कहा कि समाजवादी पेंशन जैसी मुहिम से प्रदेश में औरतों की जिंदगी में बदलाव आएगा। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का सूत्र जुड़ा है। मुझे इस योजना का चेहरा बनकर खुशी हो रही है।

विद्या बालन ने कहा, पैसा पावर होता है। इस पावर में आधी आबादी पीछे रह गई है। समाजवादी पेंशन योजना में पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएंगे।

उन्होंने महिलाओं के लिए इतने बड़े स्तर पर योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाओं की मदद का यह सिलसिला हमेशा जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, यूपी में पुल, अस्पताल बहुत बने हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि महिलाएं आगे बढे़ं। महिलाएं पूरे परिवार को लेकर चलती हैं।

सरकार ने दिया महिलाओं, बच्चों पर ध्यान : डिम्पल

 Vidya balan becomes the brand ambassador of samajwadi pension yojna.

सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि 55 लाख महिलाओं के खाते में सीधे पांच-पांच सौ रुपये पहुंचाए जा रहे हैं। इस योजना को शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ा गया है।

यदि महिलाएं बच्चों का टीकाकरण कराती हैं, स्कूल भेजती हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं तो पेंशन राशि 750 रुपये तक मिलने लगेगी।

उन्होंने कहा, कन्या विद्या धन के साथ ही छात्राओं को अधिकतम लैपटॉप दिए गए हैं। उनके  लिए 102 एंबुलेंस चलाई गई हैं। सरकार ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखा है।

इससे जुड़ी योजनाओं की वजह से संस्थागत प्रसवों की संख्या बढ़ी है, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटी है। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना से जुड़ने के लिए विद्या बालन को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed