{"_id":"6af29374754b30a76f0cf33b","slug":"weather-update-fog-and-cold-weather-hit-up-chills-begin-in-morning-evening-know-forecast-for-next-five-days-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: यूपी में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठिठुरन शुरू; जानें अगले पांच दिन तक का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: यूपी में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठिठुरन शुरू; जानें अगले पांच दिन तक का पूर्वानुमान
Tue, 10 Nov 2026 09:16 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:16 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह के साथ ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम को ठंडक के साथ कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता काफी कम रही। राज्य के करीब 10 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। इसमें हरदोई 14.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
यूपी मौसम अपडेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ने लगी है तो रात का तापमान भी लगातार नीचे खिसक रहा है। सुबह कई जिलों में कोहरे की हल्की चादर दिखाई दे रही है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
सोमवार सुबह पश्चिमी तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर इसकी सघनता इतनी अधिक रही कि दृश्यता काफी कम हो गई। वाराणसी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बरेली में यह महज 100 मीटर दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।
विज्ञापन
रात के समय तापमान में आ रही गिरावट के चलते सुबह और देर शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से फिलहाल राहत बनी हुई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो सोनभद्र में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह के समय कोहरा छाने के बाद दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने और धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पश्चिमी तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर इसकी सघनता इतनी अधिक रही कि दृश्यता काफी कम हो गई। वाराणसी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बरेली में यह महज 100 मीटर दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।
विज्ञापन
10 जिलों में 15 डिग्री के आसपास पहुंचा रात का पारा
रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार और सोमवार के बीच प्रदेश के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हरदोई में पारा गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
रात के समय तापमान में आ रही गिरावट के चलते सुबह और देर शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से फिलहाल राहत बनी हुई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो सोनभद्र में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले तीन दिन सुबह कोहरे और धुंध के आसार
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। वायुमंडलीय स्थिरता के कारण अगले दो से तीन दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और दिन में धुंध का असर बने रहने की संभावना है।अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह के समय कोहरा छाने के बाद दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने और धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।