सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth Murdered in Gonda Throat Slit with Sickle Crime Committed Over Dispute Regarding Pathway

Gonda News: दिनदहाड़े हंसिया से गला रेतकर युवक की हत्या, रास्ते के विवाद में वारदात को दिया गया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में दिनदहाड़े हंसिया से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। रास्ते के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Youth Murdered in Gonda Throat Slit with Sickle Crime Committed Over Dispute Regarding Pathway
अन्नू दुबे की फाइल फोटो, मौके पर पड़ा हंसिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोंडा में रास्ते के विवाद शुक्रवार को युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने हंसिया से गला रेतकर मार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 
Trending Videos


घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव की है। गांव निवासी अन्नू दुबे (54) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह पंजाब के लुधियाना में चाय-पकौड़े की रेहड़ी लगाते थे। कुछ दिन पहले ही गेहूं कटाई के लिए गांव लौटे थे। शुक्रवार की शाम वह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर हनुमान मंदिर के पास गांव के ही राम सिंगार शुक्ला ने उन्हें अपनी जमीन से जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखते ही देखते मारपीट में बदल गई कहासुनी

इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान राम सिंगार ने हंसिया से अन्नू पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाव में पहुंचे उनके बड़े भाई परमानंद चौबे और भतीजे दिलीप चौबे भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान राम सिंगार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
 

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि घटना रास्ते के विवाद में हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान घटना हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुका था विवाद

परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। राम सिंगार के सेफ्टी टैंक का पानी अन्नू के घर की ओर बहता था, जिसका वह विरोध करते थे। इसको लेकर कई बार विवाद और झगड़ा भी हो चुका था। हालांकि बाद में पानी रोकने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन मनमुटाव बना रहा। यह मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने मामले में पंचायत कर सुलह करा दिया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अन्नू चौबे की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी शिवकुमारी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। चांदनी, खुशबू, रवि व अंकित चौबे बिलख रहे थे। घटना की सूचना के बाद आसपास कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed