फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Caste Certificate Dispute: Relief for Minister Pratibha Bagri; State-level Scrutiny Committee upholds validity

जाति प्रमाण पत्र विवाद: मंत्री प्रतिमा बागरी को राहत, राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अजा प्रमाण पत्र को माना वैध

Fri, 17 Jul 2026 08:20 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 17 Jul 2026 08:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को उनके जाति प्रमाण पत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति ने जांच के बाद उनके एससी जाति प्रमाण पत्र को वैध करार दिया है।
 

विज्ञापन
Caste Certificate Dispute: Relief for Minister Pratibha Bagri; State-level Scrutiny Committee upholds validity
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद में उन्हें बड़ी राहत मिली है।  राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति ने उनके अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण पत्र को वैध माना है। इस संबंध में समिति ने आदेश जारी कर दिए है। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान मंत्री प्रतिमा बागरी की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इनमें उनके पिता और दादा के राजस्व अभिलेखों में भी बागरी (अनुसूचित जाति) दर्ज होने के प्रमाण मिले। समिति ने मामले की पुष्टि के लिए संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार से भी रिपोर्ट मंगाई थी। इन रिपोर्टों में भी उनकी जाति अनुसूचित जाति श्रेणी की पाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: देश की सबसे लंबी जल सुरंग का आज निरीक्षण करेंगे सीएम यादव, अंतिम चरण में पहुंचा स्लीमनाबाद प्रोजेक्ट
विज्ञापन


प्रतिमा बागरी को वर्ष 2018 में सतना जिले की नागौद तहसील से स्थायी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। छानबीन समिति ने उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद इसे विधिसम्मत मानते हुए वैध माना है। जांच के दौरान जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) की रिपोर्ट का भी परीक्षण किया गया। रिपोर्ट में बागरी समुदाय की सामाजिक स्थिति, अन्य जातियों के साथ सामाजिक संबंध और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया गया है। साथ ही यह भी देखा गया कि सतना जिले में बागरी समुदाय को राजपूत या ठाकुर वर्ग से जोड़ने के पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इन सभी दस्तावेजों और रिपोर्टों के आधार पर राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने मंत्री प्रतिभा बागरी को अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य माना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने 31 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि मंत्री प्रतिमा बागरी ने गलत दस्तावेजों के आधार पर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। जांच में देरी होने पर मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा। अदालत ने अप्रैल 2026 में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति को 60 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए।  समिति ने विभिन्न वर्षों की गजट अधिसूचनाओं का अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि 1976 के बाद बागरी जाति पूरे मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल है। शिकायतकर्ता मंत्री के परिवार को राजपूत/ठाकुर बागरी साबित करने के पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों पक्षों की सुनवाई और सभी दस्तावेजों की समीक्षा के बाद राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति ने प्रतिभा बागरी के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को वैध घोषित कर शिकायत खारिज कर दी।


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी को भारत टेक्स 2026 में 20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27 हजार से ज्यादा रोजगार की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed