{"_id":"6a6753603dfc376c0f06fd0f","slug":"major-crackdown-by-the-food-department-in-bhopal-260-kg-of-suspicious-ghee-and-paneer-seized-from-the-tuesday-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: मंगलवारा बाजार से 260 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, दो मावा भंडारों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: मंगलवारा बाजार से 260 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, दो मावा भंडारों पर छापा
Mon, 27 Jul 2026 06:18 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:18 PM IST
सार
भोपाल के मंगलवारा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तड़के छापा मारकर दो मावा भंडारों से 89 किलो संदिग्ध घी और 171 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवारा बाजार में तड़के बड़ी छापामार कार्रवाई की। बाजार खुलते ही टीम ने आनंद मावा भंडार और महाकाल मावा भंडार पर दबिश देकर घी, पनीर और मावा की जांच की। कार्रवाई के दौरान करीब 89 किलोग्राम संदिग्ध घी और 171 किलोग्राम संदिग्ध पनीर, यानी कुल 260 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों से घी, पनीर और मावा के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सुबह-सुबह मचा हड़कंप
कलेक्टर के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से मंगलवारा बाजार में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक-एक खाद्य पदार्थ की जांच की और मिलावट की आशंका पर बड़ी मात्रा में घी और पनीर जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है और अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-गौ सम्मान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ-हत्या पूर्ण प्रतिबंध की मांग
विज्ञापन
स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विभाग ने साफ कहा है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे।