MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने ससुर ब्रह्मानंद यादव को दी श्रद्धांजलि,बाबा महाकाल से मोक्ष की कामना की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ब्रह्मानंद यादव जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया।
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शोक संदेश में लिखा कि मां भारती की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, परम पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुखद है। उनके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए न्यौछावर किया। सीएम ने कहा कि वह एक शिक्षक थे और उन्होंने सदैव 'कार्य निष्ठा' की शिक्षा व प्रेरणा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस दुखद क्षण में भी कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि बताया।
मां भारती की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, परम पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुखद है। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए न्यौछावर किया। आप एक शिक्षक थे आपने सदैव… pic.twitter.com/0KKC2CkCdw — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 16, 2025
सीएम ने लिखा कि शोक की घड़ी में भी वे मध्यप्रदेश के विकास के लिए निर्धारित विदेश दौरे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। "अपार शोक के क्षणों में भी आपकी शिक्षा को आत्मसात करते हुए मैं मध्यप्रदेश के विकास हेतु विदेश दौरे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। परिवारजनों व आपके प्रशंसकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। डॉ. यादव ने अंत में बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हुए लिखा कि "बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर शांति व मोक्ष प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X