{"_id":"69affed3487317a0fc0dbd20","slug":"the-family-of-the-prostitute-sisters-who-belong-to-the-iranian-tribe-came-to-bhopal-from-lucknow-20-years-ago-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4033453-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आया था देह व्यापार करने वाली बहनों का परिवार, ईरानी कबीले से ताल्लुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आया था देह व्यापार करने वाली बहनों का परिवार, ईरानी कबीले से ताल्लुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में धर्मांतरण और देह व्यापार मामले में गिरफ्तार बहनें अमरीन और आफरीन जेल में हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वे लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर शोषण और देह व्यापार में धकेलती थीं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, ड्रग तस्करी एंगल भी जांच में है।
अमरीन और आफरीन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण और देह व्यापार मामले में गिरफ्तार आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।
Trending Videos
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि करीब 20 साल पहले दोनों बहनें अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आकर बस गई थीं। पुलिस के अनुसार उनका परिवार एक ईरानी कबीले से जुड़ा बताया जा रहा है। भोपाल आने के बाद उनके पिता ने एक टेलर की दुकान में कारीगर के रूप में काम किया, जिससे परिवार का गुजारा मुश्किल से चल पाता थाI साल 2020 में कोरोना काल के दौरान पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी बहनों पर आ गई। इस मामले में अमरीन का भाई बिलाल, चानू व मंगेतर यासिर फरार हैंI
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पा सेंटर से शुरू हुआ नेटवर्क, यहीं से धंधा
पुलिस के अनुसार बड़ी बहन अमरीन ने पहले नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम शुरू किया। बाद में उसने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी इसी क्षेत्र में काम दिलाया। यहीं से दोनों बहनों का संपर्क कई हाई-प्रोफाइल लोगों से हुआ। आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों बहनें देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़ गईं और बाद में अन्य लड़कियों को भी इस धंधे में धकेलने लगीं।
ये भी पढ़ें- अमरीन अहमदाबाद में स्पॉ सेंटरों से सांठगांठ कर फ्लैट से चला रही थी देह व्यापार, नया खुलासा
आधा दर्जन लड़कियों को बनाया शिकार
एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िताओं का दावा और पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमरीन और आफरीन अब तक आधा दर्जन लड़कियों को इस दलदल में धकेल चुकी हैं।
सुनियोजित तरीके से फांसती थीं जाल में
गिरोह की मास्टरमाइंड अमरीन पहले लड़कियों को बच्चा संभालने या घरेलू काम के बहाने नौकरी पर रखती थीं, फिर उन्हें घुमाने-फिराने और पार्टियों में ले जाने का लालच देती थींI मौके का फायदा उठाकर चंदन यादव, बिलाल और चानू उर्फ हाशिम रजा द्वारा उनका दुष्कर्म कराया जाता थाI जब पीड़िताएं विरोध करतीं तो बदनामी और धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया जाता था।
ये भी पढ़ें- लव जिहाद के कई रूप: कभी नौकरी तो कभी दोस्ती-प्यार को बनाया जरिया, धर्मांतरण की राजधानी बनता जा रहा भोपाल
अहमदाबाद भेजकर कराया जाता था देह व्यापार
पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़ित लड़कियों को स्पा में नौकरी दिलाने के नाम पर अहमदाबाद भेजा जाता था, जहां यासिर नाम का आरोपी उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने अमरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, लेकिन आफरीन का मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो सका। रिमांड खत्म होने के बाद 26 फरवरी को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस की दो टीमें यासिर, बिलाल और चानू की तलाश में जुटी हुई हैं। अमरीन और आफरीन कुल चार बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी हैI दो भाइयों में से एक मानसिक रूप से बीमार रहता हैI बिलाल उनका मौसेरा भाई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है और भोपाल में उनके अब्बास नगर स्थित घर में रह रहा था। पुलिस को उसके मुंबई में होने की सूचना मिली है।
ड्रग तस्करी के आरोप भी
एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि यह गिरोह एमडी ड्रग्स तस्करी में भी शामिल हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X