सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Weather Update Today Cold Again In Madhya Pradesh Severe Winter In Mp

MP Weather: 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगी सर्दी, ग्वालियर में सात तो इंदौर में सबसे ज्यादा पारा, गलन भी पड़ेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 04:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव से ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है, जिस कारण से राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Weather Update Today Cold Again In Madhya Pradesh Severe Winter In Mp
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश में अब तक जोरदार ठंड का जोर शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन बादल छटते ही रात का पारा नीचे आने लगा है। शुक्रवार रात कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां रात का पारा छह डिग्री तक आ गया। उमरिया, ग्वालियर, रीवा, खजुराहो, जबलपुर, सतना, दतिया और पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रहीं। यहां पर न्यूनतम तापमान 10 से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट हो सकती है। धूप निकलने से दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उतनी ही तेजी से न्यूनतम तापमान नीचे आएंगे।

Trending Videos

मध्यप्रदेश में आज से तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। भोपाल में यह 11 से 12 डिग्री और इंदौर में 16 डिग्री सेल्सियस तक आ सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उसके आसपास के इलाकों में तापमान 10 या उससे नीचे रह सकते हैं। इंदौर उज्जैन और उसके आसपास के न्यूनतम तापमान तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की उम्मीद…
18-19 दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में बूंदांबादी हो सकती है। इससे एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अब ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होंगे। दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड का एहसास होने लगेगा। दिन का पारा कई इलाकों में एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकते हैं, जबकि रात में भी यह 15 डिग्री से ज्यादा चढ़ सकते हैं। बादलों के कारण दिन की अपेक्षा रात के तापमान बढ़ गए थे। भोपाल और उसके आसपास में रात में यह 15 से 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस चल रहे थे। बादल छाटते ही शुक्रवार से मौसम में बदलवा नजर आने लगा। दिन का पारा प्रदेश भर में एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ गया, तो रात में पारा प्रदेश भर में चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।


रात का पारा सबसे ज्यादा, इंदौर में आठ डिग्री ज्यादा...
प्रदेश भर में तापमान में गिरावट के बाद भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है। सबसे ज्यादा इंदौर में यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बैतूल, भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा और मंडला में यह तीन डिग्री सेल्सियस से लेकर आठ डिग्री सेल्सयस तक सामान्य से अधिक हैं। इस कारण रात में ठंड का एहसास नहीं हो पा रहा है।

ग्वालियर में रात का पारा 7 डिग्री तक आएगा…
बादल छटने से 18 दिसंबर से रात का पारा तेजी से नीचे आएगा। इससे धीरे-धीरे उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे ठंड बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल में न्यूनतम तापमान सात के आसपास और भोपाल और उसके आसपास रात का पारा 11-12 डिग्री के आसपास आ जाएंगे। इंदौर और उज्जैन में न्यूनत तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे। मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की इंट्री का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में इस बार न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे रहने वाले हैं। रात का तापमान यहां पर औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेंगे। रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां पर कोल्ड वेव रहेगी। यानी रात और दिन में यहां शीतलहर का असर रहेगा।

यहां सामान्य रहेंगे पारा…
इंदौर के बगल उज्जैन, भोपाल, नर्मदपुरम और जबलपुर में दिन का पारा सामान्य रहेगा। यहां पर ठंड के दिनों में औसतन सामान्य के आसपास रहेंगे। ऐसे में ठंड तो रहेगी, लेकिन इस बार शीतलहर बहुत कम चलने के कारण ठंड ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगी। अगर मध्प्रदेश के बुंदेलखंड की बात की जाए तो इस बार सागर समेत इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने वाली है। रात का पारा सामान्य से कुछ ज्यादा रह सकते हैं। इसका यह मतलब नहीं कि यहां ठंड नहीं होगा। ठंड तो रहेगी, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। यहां तापमान सामान्य से थोड़े ज्यादा रहेंगे।

अधिकतम तापमान प्रदेश भर में कम रहेंगे…
रात की अपेक्षा इस बार दिन परेशान करने वाले होने वाले हैं। वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश भर में रात की अपेक्षा दिन का तापमान ज्यादा गिरेगा। जबलपुर और शहडोल में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़े बढ़े रहेंगे, लेकिन अन्य इलाकों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड समेत पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री से ज्यादा गिर सकते हैं। इस कारण कोल्ड डे की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रात की तुलना में लोगों को दिन में ठंड का अधिक एहसास होगा।

साल 2020-21 में ज्यादा ठंड रही थी...
वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में दो साल 2020 और 21 में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी थी। हालांकि इन दोनों सालों को छोड़ दिया जाए तो मध्यप्रदेश में बहुत ज्यादा कड़ाके की ठंड नहीं रही। इस बार भी अन्य सालों की तरह ही ठंड के तेवर रहने की संभावना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed