{"_id":"69942c9d944831044200d7c2","slug":"municipal-tax-collector-caught-red-handed-taking-bribe-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3961210-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: नगर निगम का टैक्स कलेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: नगर निगम का टैक्स कलेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Jabalpur News: जबलपुर के रांझी जोन कार्यालय में टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार टैक्स कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर नगर निगम के संभागीय जोन कार्यालय, जोन नंबर 10 रांझी में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त की टीम ने टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Trending Videos
टैक्स कलेक्टर ने मांगी थी 5,000 की रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटेल ने बताया कि मानेगांव रांझी निवासी दीपक कुशवाहा (उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. वशिष्ठ कुशवाहा) नजूल के मकान की टैक्स रसीद में पुराने धारक के स्थान पर पत्नी का नाम दर्ज करवाने के लिए नगर निगम रांझी जोन कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में उन्होंने टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया से संपर्क किया, जो मूल रूप से ग्राम सचिव हैं, लेकिन वर्तमान में नगर निगम में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। पत्नी का नाम दर्ज करने के एवज में टैक्स कलेक्टर ने दीपक से रिश्वत के रूप में 5,000 रुपये मांगें। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3000 में तय हुई थी डील
जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। दोनों के बीच रिश्वत की रकम 3,000 रुपये तय हुई। दीपक राशि लेकर जब कार्यालय पहुंचे, तो टैक्स कलेक्टर ने जैसे ही पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में लव जिहाद! माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला और किए दर्शन, कुछ ऐसे खुला पूरा राज
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1) ठ, 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। ट्रैप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X