सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A man went missing while bathing in the Tamsa River; SDRF and police teams are searching for him.

MP: टमस नदी में नहाते समय व्यक्ति लापता, SDRF और पुलिस की टीम तलाश में जुटी; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अमदरा थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

A man went missing while bathing in the Tamsa River; SDRF and police teams are searching for him.
तेज बहाव से लापता हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घूँनवारा और बूढ़ागर के बीच बहने वाली तमस नदी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने गए एक व्यक्ति को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। युवक की तलाश के लिए पुलिस और SDRF की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति की पहचान जहान सिंह पिता राम प्रताप सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम बूढ़ागर के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर वह नहाने के लिए तमस नदी पहुंचे थे। इसी दौरान नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह गहरे पानी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अमदरा थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया और सर्च अभियान शुरू किया गया तेज धारा और नदी की गहराई के कारण अब तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। SDRF गोताखोर लगातार नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी ले रहे हैं।

पढ़ें: विदिशा का कालादेव...जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, पूजा होती है; गांव बना आकर्षण का केंद्र

वहीं, हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे एकत्रित हो गए हैं और सभी यक्ति की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें।

मामले पर अमदरा थाना पुलिस के द्वारा जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फिर घटना की जानकारी SDRF को दी गई और मौके पर पहुंची SDRF की टीम द्वारा लापता व्यक्ति का रेस्क्यू किया। जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed