सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A statue of Goddess Sharada was posted on Facebook and Instagram claiming it to be a Buddhist statue

Maihar News: मां शारदा की मूर्ति को फेसबुक और इंस्टाग्राम में पोस्ट कर बताया बौद्ध प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 22 Sep 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर के मां शारदा मंदिर को लेकर युवक प्रदीप मौर्या ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट कर प्रतिमा को गौतम बुद्ध की बताया। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और विरोध बढ़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

A statue of Goddess Sharada was posted on Facebook and Instagram claiming it to be a Buddhist statue
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के बीच मां शारदा धाम, मैहर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट ने धार्मिक नगरी का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर युवक ने दावा किया कि मंदिर में विराजमान मां शारदा की प्रतिमा दरअसल गौतम बुद्ध की प्रतिमा है। यह पोस्ट वायरल होते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पतवारा गांव निवासी प्रदीप मौर्या ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। उसने लिखा कि मैहर मंदिर में पूजा जाने वाली मूर्ति वास्तव में गौतम बुद्ध से संबंधित है और इसे गलत तरीके से देवी स्वरूपा शारदा माना जाता है। मैहर में मा शारदा देवी नहीं, गौतम बुद्ध की मूर्ति को शृंगार से ढंककर रखा गया है। यह दावा लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला साबित हुआ और देखते ही देखते कई सामाजिक और धार्मिक संगठन विरोध में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खंडवा कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़, तंत्र क्रिया की आशंका, कैमरे में निर्वस्त्र दिखे आरोपी

शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन कार्यकर्ता नागौद थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट और लिंक भी दिए। लोगों का कहना था कि ऐसी बातें समाज में सांप्रदायिक तनाव फैला सकती हैं, इसलिए दोषी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की पड़ताल की और पाया कि यह पोस्ट सचमुच प्रदीप मौर्या ने ही की थी। इसमें धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां थीं। इसके बाद रविवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-  रिश्वत लेते पकड़ाए वनपाल ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, पांच लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

बता दें कि प्रदीप मौर्या इससे पहले भी कई बार हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर चुका है। हालांकि, पिछली बार लोगों ने विवाद बढ़ने से रोकने के लिए उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ किया था, लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील था और भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इसे अनदेखा करना संभव नहीं था।

नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आरोपी के खिलाफ 151 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed