{"_id":"68d9fa20666010df4304710f","slug":"a-wave-of-faith-surged-on-saptami-two-lakh-devotees-visited-maa-sharda-maihar-news-c-1-1-noi1431-3460823-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन
Mon, 29 Sep 2025 09:21 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:21 AM IST
सार
Maihar Maa Sharda Temple : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर से मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाएं की गईं। मैहर एसडीएम दिव्या पटेल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
मंदिर में भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर मां शारदा देवी धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सप्तमी पर लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर माता रानी के जयकारों के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी
नवरात्र मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतज़ाम किए गए। पूरे मंदिर परिसर, सीढ़ियों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ प्रबंधन के लिए जवान लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मेला और मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मैहर एसडीएम दिव्या पटेल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नवरात्रि की सप्तमी पर महाकाली रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुए दिव्य स्वरूप के दर्शन
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल, प्राथमिक उपचार, लाउडस्पीकर से मार्गदर्शन और बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्थाएं कीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मेला
पुलिस अधिकारियों की पैनी निगरानी और प्रशासन की सतर्कता के कारण सप्तमी का मेला पूर्णतः शांति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। मां शारदा के जयकारों से पूरा मैहर भक्तिमय हो उठा।
