{"_id":"68d953b48963f18cda021f81","slug":"horrific-road-accident-in-maihar-two-killed-three-seriously-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-maihar-news-c-1-1-noi1431-3459462-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में भीषण सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में भीषण सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में चंदवार पटना मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रवि साकेत और संजय अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और जांच शुरू की।
सड़क हादसा
विज्ञापन
विस्तार
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के चंदवार पटना मोड़ के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, अमित पटेल अपने साले संदीप साकेत (पिता सुखीलाल साकेत, निवासी भेड़ा, मैहर) और रवि साकेत (पिता रामबहोरी, निवासी मिरगौती) के साथ होंडा साइन बाइक से भेड़ा गांव से मिरगौती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गोरसरी की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई दूसरी बाइक पर संजय अग्रहरि (निवासी अधारकाप, कटनी) और प्रमोद उर्मलिया (पिता राजकुमार, निवासी कटनी) सवार थे। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर खून फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गनेरी गांव में मां-बेटे की रहस्यमयी मौत, घर में दोनों मिले मृत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत
मौके पर ही दो की मौत
इस टक्कर में रवि साकेत और संजय अग्रहरि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं- अमित पटेल, संदीप साकेत, प्रमोद उर्मलिया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजन

कमेंट
कमेंट X