सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Forest Department takes major action, two accused of hunting wild boar arrested

Maihar News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
सार

मैहर वन विभाग ने अवैध शिकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मानपुर से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस, हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

Maihar Forest Department takes major action, two accused of hunting wild boar arrested
शिकार करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैहर वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने ग्राम मानपुर में दबिश देकर दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस बेचने की तैयारी में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Trending Videos

वन विभाग ने आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस, हथियार और शिकार से जुड़े अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हनी ट्रैप का खुलासा, फिरौती मांगने वाली महिला गिरफ्तार; गंदा वीडियो बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल

वन विभाग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन्य प्राणियों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शिकार या मांस की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। इस कार्रवाई में रेंजर, बीट गार्ड और अन्य वनकर्मी शामिल रहे। विभाग का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से शिकारियों के हौसले कमजोर होंगे और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed