{"_id":"68d917885901cd963a007af5","slug":"memo-train-coming-from-katni-to-maihar-was-pelted-with-stones-child-sustained-head-injury-maihar-news-c-1-1-noi1431-3457574-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: कटनी से मैहर आ रही मेमो ट्रेन पर पथराव, पत्थर इतना तेज था कि शीशा फोड़कर बच्चे के सिर पर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: कटनी से मैहर आ रही मेमो ट्रेन पर पथराव, पत्थर इतना तेज था कि शीशा फोड़कर बच्चे के सिर पर लगा
Sun, 28 Sep 2025 05:01 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
मैहर में ट्रेन पर पथराव से शीशा फूट गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को कटनी रेलवे स्टेशन से निकलते ही अज्ञात व्यक्ति ने मेमो ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए और डरे हुए माहौल में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
खिड़की का शीशा टूटा, बच्चा घायल
पथराव इतना जोरदार था कि ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। पत्थर खिड़की तोड़ते हुए सीधा एक बच्चे के सिर पर जा लगा। अचानक हुए इस हादसे से बच्चा घायल हो गया और उसके परिजन दहशत में आ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन, रतलाम-उज्जैन-नागदा होकर चलने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
मैहर में कराया इलाज
घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों और परिजनों ने घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। ट्रेन के मैहर स्टेशन पहुंचते ही बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जांच में जुटी रेलवे पुलिस
इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई है। फिलहाल पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी है। रेलवे पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- बिहार से राजस्थान और तेलंगाना को जोड़ने के लिए दो अमृत भारत ट्रेन मिली, पटना को 3 पैसेंजर ट्रेन
यात्रियों में आक्रोश
लगातार हो रही पथराव की घटनाओं को लेकर यात्रियों में आक्रोश है। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

ट्रेन में पथराव के बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए मैहर लाया गया।
