सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: More than one lakh devotees reached Maihar Dham on Navratri

Maihar News: नवरात्रि पर मैहर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एक लाख 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं और सुबह से ही लंबी कतारों में माता के जयकारे गूंजते रहते हैं।

Maihar News: More than one lakh devotees reached Maihar Dham on Navratri
मां शारदा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शारदा की नगरी मैहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां शारदा मंदिर पर इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एक लाख 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए हैं।
Trending Videos


मां शारदा धाम में नवरात्रि पर्व पर विशेष मेले का आयोजन किया गया है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां शारदा की आराधना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और चारों ओर माता के जयकारे गूंजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान, 25 सितंबर के बाद शुरू होगा तेज बारिश का दौर

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन में परेशानी न हो। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर निरंतर जारी है।

 

 

मां शारदा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed