{"_id":"68da6608284f926c590e67bc","slug":"suspicious-death-of-newlywed-woman-in-maihar-family-alleges-dowry-harassment-accused-arrested-maihar-news-c-1-1-noi1431-3461162-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर में 24 वर्षीय शशि मिश्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। पति अतुल मिश्रा ने जहरीली दवा पीने की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। परिजन इसे पूर्व नियोजित साजिश मान रहे हैं।
नवविवाहिता शशि मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैहर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात एचडीबी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नवविवाहिता शशि मिश्रा (24 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पति अतुल मिश्रा (27 वर्ष), जो इंडसइंड बैंक में नौकरी करता है, को गिरफ्तार कर लिया है और कार्यवाही की जा रही है।
Trending Videos
मामले पर पुलिस को दिए बयान में अतुल मिश्रा ने कहा कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह गुस्से में घर से बाहर निकल गए और थोड़ी देर बाद लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी गिलास में कीटनाशक पी रही थी। घर में दवाई का एक खाली पैकेट भी पड़ा था। शशि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद पड़ोसी विजय तिवारी को सूचना दी गई और आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पति संग गरबा डांस कर रही महिला को आया हार्टअटैक, मौके पर मौत; हैरान कर देगा वीडियो
मायके पक्ष के गंभीर आरोप
मृतका के भाई और परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी वर्ष 2023 में हुई थी और तभी से पैसों की मांग की जा रही थी। शशि को पहले भी कई बार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। घटना से ठीक पहले शशि ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि पति मैगी बना रहे हैं और मैं रोटी बना रही हूं। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि रात करीब 9 बजे अचानक घर में कीटनाशक कहां से आया? इसे उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश बताया।

कमेंट
कमेंट X