सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Tight security arrangements for RSS chief Mohan Bhagwat's visit to Maihar

Maihar News: RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मैहर, मां शारदा देवी के किए दर्शन, सुरक्षा के बीच नो-फ्लाई जोन घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

सुरक्षा कारणों से मैहर तहसील क्षेत्र को 4 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया, जिसमें ड्रोन और अन्य उड़ान गतिविधियों पर रोक रहेगी।

Maihar News: Tight security arrangements for RSS chief Mohan Bhagwat's visit to Maihar
मैहर पहुंचे मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार सुबह विशेष ट्रेन (रीवा–इतवारी 11755) से मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 07:07 बजे स्टेशन पर उतरने के बाद सुरक्षा घेरे में उन्हें कार से संघ कार्यालय, बॉस कॉलोनी ले जाया गया। संघ कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद उनका काफिला स्टेट बैंक चौराहा होते हुए मां शारदा देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ।
Trending Videos


मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा
भागवत के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। प्रशासन ने आम दर्शनार्थियों को नियंत्रित रखा और मंदिर प्रांगण को पूरी तरह से खाली करा दिया। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से सीमित संख्या में प्रवेश की अनुमति दी गई। RSS प्रमुख ने विधिविधान से मां शारदा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उनका काफिला रामपथ गमन मार्ग से सतना के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जांच रिपोर्ट में खुलासा, 'कोल्ड्रिफ सिरप' से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन

सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर
भागवत के दौरे के मद्देनजर पुलिस बल ने पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल की चाक-चौबंद जांच की। मार्ग से जुड़ी दुकानों, मकानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मैहर में नो-फ्लाई जोन घोषित
RSS प्रमुख के प्रवास को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रानी बाटड ने सुरक्षा कारणों से 4 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक पूरे मैहर तहसील क्षेत्र को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून जैसी किसी भी उड़ान गतिविधि पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed