सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Pandal collapses due to storm at Maihar Maa Sharda Dham

Maihar News: शारदा धाम मैहर में मौसम की मार, तेज आंधी-तूफान से यात्रियों के पंडाल गिरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन और मेला समिति ने तुरंत हालात संभालते हुए क्षतिग्रस्त ढांचे हटाए और नए सुरक्षित पंडाल लगाने के निर्देश दिए। बदलते मौसम और बढ़ती भीड़ ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

Maihar News: Pandal collapses due to storm at Maihar Maa Sharda Dham
धराशाही हुआ पंडाल
विज्ञापन

विस्तार

शारदीय नवरात्रि पर मां शारदा धाम मैहर में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। इसी बीच चौथे दिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने मेले की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए कई अस्थायी पंडाल तेज हवा की चपेट में आकर धराशायी हो गए।
Trending Videos


गनीमत रही, कोई हताहत नहीं
घटना के समय पंडालों में श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन समय रहते लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस कारण कोई जनहानि या गंभीर घटना नहीं हुई। गिरे हुए पंडाल मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर बनाए गए थे, जो यात्रियों के ठहरने और आराम करने के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धराशाही हुआ पंडाल

प्रशासन ने तुरंत संभाली स्थिति
तेज हवाओं से पंडाल गिरते ही प्रशासन और मेला समिति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक पंडाल लगाने और सुरक्षित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, प्रदेश के चार जिलों से लौटा मानसून

मौसम बना चुनौती
नवरात्रि के दौरान मां शारदा मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में मौसम की मार ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और बदलते मौसम को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed