{"_id":"63931335212dc323a60b98cd","slug":"more-than-50-passengers-in-an-auto-in-alirajpur-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरान कर देगा वीडियो: एक ऑटो के अंदर-बाहर 50 से ज्यादा सवारियां, पुराने वीडियो पर पुलिस ने अब की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरान कर देगा वीडियो: एक ऑटो के अंदर-बाहर 50 से ज्यादा सवारियां, पुराने वीडियो पर पुलिस ने अब की कार्रवाई
Fri, 09 Dec 2022 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:21 PM IST
सार
आलीराजपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियों को ढोया जा रहा है। हालत ये है कि ऑटो में अंदर-बाहर-ऊपर सिर्फ सवारियां दिख रही हैं, ऑटो के केवल पहिए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अलीराजपुर के जोबट में एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियां नजर आई हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले आलीराजपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियों को ढोया जा रहा है। हालत ये है कि ऑटो में अंदर-बाहर-ऊपर सिर्फ सवारियां दिख रही हैं, ऑटो के केवल पहिए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंबर प्लेट से ऑटो तलाश कर लिया है और जब्त कर लिया है। वीडियो दीपावली के समय का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला आलीराजपुर जिले के जोबट का है। यहां आमतौर पर ऑटो में ढेरों सवारियां बैठी नजर आ ही जाती है। ये दृश्य यहां के लिए नया नहीं है। ऐसा ही वीडियो अब सामने आया है। ऑटो में 50 से ज्यादा लोग लटके थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पांच अक्टूबर की रात का है। लोग दशहरे का मेला देखकर जोबट से अपने गांव बिलासा जाने के लिए इस ऑटो पर लद गए थे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस ने ऑटो की नंबर प्लेट देखकर कार्रवाई की। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा का जिले में लोक परिवहन के साधनों का अभाव है। इस कारण ऐसी स्थिति बनती है। पुलिस इसे लेकर समय-समय पर चालानी कार्रवाई करती रहती है।

हैरान कर देगा वीडियो: एक ऑटो के अंदर-बाहर 50 से ज्यादा सवारियां #alirajpur #auto #police #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/xKJxnbDSng
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 9, 2022