सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: BJP expels former district president Satish Sharma on charges of molestation

Satna News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर छेड़खानी आरोप, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, जो बाद में प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन ने जांच कराई और निष्कर्ष आने के बाद शर्मा को पार्टी से तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Satna News: BJP expels former district president Satish Sharma on charges of molestation
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना शहर के कोलगवां थाना इलाके की एक महिला ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर छेड़खानी के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए सतना जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर एक महिला के साथ अनुचित चैटिंग, छेड़खानी और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।

Trending Videos


थाने में की गई शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके अलावा सतीश शर्मा ने कई बार घर आकर उसे धमकाया। महिला ने बताया कि उसके बच्चे तक इस बात के गवाह हैं। महिला का आरोप है कि 3-4 साल से उसे धमकियां मिलने का सिलसिला चल रहा है। आरोप है कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा सत्ता का रसूख दिखाकर पीड़िता को डराया जा रहा है। उधर, यह पूरा मामला सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सतीश शर्मा की वॉट्सएप चैटिंग भी वायरल हो रही है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


a

इसके पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं पूर्व जिलाध्यक्ष
सतीश शर्मा पर महिला के साथ इस तरह की हरकत का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ माह पहले भी एक महिला कार्यकर्ता से अश्लील चैटिंग की वजह से सतीश शर्मा सुर्खियों में रह चुके हैं। उनकी वॉट्सएप चैटिंग सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। इसी वजह से सतीश शर्मा दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की रेस से बाहर हो गए थे।

सब आरोप मनगढ़ंत हैं
इस पूरे मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से लगाए जा रहे सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। मुझे बदनाम करने की साजिश है। यह पूछे जाने पर कि कॉल डिटेल में तो आपके नंबर से घंटों बात की गई, इसकी क्या वजह है? जवाब में सतीश शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से मुझे ब्लैकमेल कर रही है। इसीलिए उसे फोन कर समझाइश देता था।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed