{"_id":"692013f47d2edd514a04522d","slug":"shahdol-news-congress-leader-threatens-tractor-driver-with-axe-accused-of-demanding-2-acres-of-land-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को कांग्रेस नेता ने कुल्हाड़ी से धमकाया,2 एकड़ जमीन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को कांग्रेस नेता ने कुल्हाड़ी से धमकाया,2 एकड़ जमीन मांगने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
कथित रूप से दो एकड़ जमीन मुफ्त में अपने नाम करने का दबाव बनाने वाले कांग्रेस नेता पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी कुल्हाड़ी लेकर खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को रोकते दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस नेता ने कुल्हाड़ी लेकर खेत में जुताई करने वाले युवक को धमकाया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में जिला कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह टांगी लेकर खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी निवासी किसान पुनीत यादव और उनकी पत्नी भाग्यश्री यादव के नाम पर हाल ही में 8 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री हुई है। इसी भूमि की जुताई कराने के लिए पुनीत यादव अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे थे। गांव का रहने वाला जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ छेदी पहले से ही वहां मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़े: Balaghat News: वर्दीधारी को बिना हेलमेट स्कूटी चलाने की मिली सजा, एसपी ने तुरंत निलंबित कर जांच के आदेश दिए
जैसे ही पुनीत और उनके ससुर मथुरा मौके पर पहुंचे, कांग्रेस नेता राजेश यादव ने उनसे विवाद करना शुरू कर दिया और कथित रूप से कहा कि पहले मुझे दो एकड़ भूमि दो, तभी तुम्हें इस खेत में कदम रखने दूंगा। पीड़ितों का आरोप है कि बातचीत के दौरान राजेश यादव आगबबूला हो गया और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने की कोशिश करने लगा।
पुनीत यादव ने बताया कि हाल ही में 8 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री कराई है। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर चालक सोनू सिंह गोंड पर राजेश ने कुल्हाड़ी से हमला किया और गाली-गलौज भी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के बाद किसान पुनीत यादव थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुनीत का कहना है कि राजेश उन पर मुफ्त में 2 एकड़ भूमि देने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा कि विवाद जमीन को लेकर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X