सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol tiger poaching case: Two accused arrested

Tiger Hunting: शहडोल में बाघ का शिकार करने के आरोप में दो आरोपियों की गिरफ्तारी, करंट लगाकर मारा था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 16 Nov 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्यौहारी वन क्षेत्र में शिकारियों द्वारा लगाए करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई। आरोपी अम्ब्रीश लोनी और लल्लू कोल ने बाघ के अंग काटकर विभिन्न जगह दफना दिए। सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। मामला गंभीर वन्यजीव अपराध के रूप में जांच में है। 

Shahdol tiger poaching case: Two accused arrested
बाघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई, जिसके बाद शिकारियों ने बाघ के अंगों को एक स्थान पर दफना दिया।मामला ब्यौहारी वन क्षेत्र का है।

Trending Videos


एक बाघ के अंगों की बरामदगी ने वन्यजीव संरक्षण कानूनों के उल्लंघन की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राजस्व ग्राम बोचरो के एक खेत में बाघ के अंग मिलने के बाद, वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शुरुआत तब हुई जब क्षेत्र के किसानों ने खेत में बाघ के अंग देखे और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित अंगों का पोस्टमार्टम किया गया तथा अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया। इस मामले की गहन जांच हेतु वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया।

ये भी पढ़ें- 'जूता छुपाई' की रस्म में नेग पर बवाल, कुर्सियां फेंकी, तलवार निकाली, पुलिस ने मामला शांत कराया

संयुक्त टीम, जिसमें वन विभाग और एसटीएसएफ जबलपुर के सदस्य शामिल थे, ने विस्तृत विवेचना के बाद ग्राम बोचरो के स्थानीय निवासी अम्ब्रीश लोनी और लल्लू कोल को गिरफ्तार किया। मामले की जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तार और खूटियों का उपयोग कर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंट लगाया था, जिससे बाघ की मृत्यु हो गई।

इस मामले पर वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी अर्पित मैराल ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और हम इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संकल्पित हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी घटना के बाद बाघ के शव के टुकड़े करके कुछ अंगों को बोचरो क्षेत्र में दबा देने के बाद फरार हो गए थे।

कनिष्ठ अभियंता, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ब्यौहारी ने भी इस घटना की पुष्टि की है, जिसमें बताया गया है कि करंट लगने से बाघ की मृत्यु हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, उन्हें घटना स्थल पर ले जाकर मौके का निरीक्षण कराया गया। मौके पर की गई जांच में पाया गया कि आरोपियों ने बाघ के अंगों को चीटीमार तालाब में भी दबा दिया था। वन विभाग की टीम ने तालाब से उन अंगों के साथ-साथ शेष सामान को भी जब्त कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय ब्यौहारी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की जांच अब भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed