{"_id":"6607c362d6c3e46bb60fdc8d","slug":"fire-broke-out-in-standing-crop-in-village-sakrai-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: ग्राम सकराई में लगी खड़ी फसल में आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची चार घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: ग्राम सकराई में लगी खड़ी फसल में आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची चार घंटे लेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Vidisha: जिले के ग्राम सकराई में खड़ी गेहूं की फसल में शनिवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने फसल को आग से बचाने के लिए ट्रैक्टर के पंजे से बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को फोन भी लगाया गया।
खड़ी फसल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा जिले के नटेरन तहसील के ग्राम सकराई में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटों को देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद गांव के लोगों ने फसल को आग से बचाने के लिए ट्रैक्टर के पंजे से बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को फोन भी लगाया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी चार घंटे लेट पहुंची और वो भी गांव आते-आते बंद हो गई।
Trending Videos
आंखों के सामने फसल बर्बाद हो गई
उसके बाद ग्रामीणों ने जैसे तैसे मुश्किल से धक्का लगाकर खेत तक फायर ब्रिगेड को लाया गया, लेकिन जब तक किसान की पूरी फसल उसकी आंखों के सामने बर्बाद हो गई। आग कैसे लगी यह कारण अज्ञात है, लेकिन सभी ग्रामीण बताते हैं कि अगर फायर ब्रिगेड का इंतजार करते तो आसपास के खेतों में खड़ी फसल और तबाह हो जाती, ग्रामीणों की सूझबूझ से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के पंजे से आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X