{"_id":"5e061f668ebc3e87ae37eaf9","slug":"tata-motors-to-tie-up-with-prakriti-e-mobility-private-limited-to-deploy-500-tata-tigor-ev-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors का प्रकृति ई-मोबिलिटी से करार, नई दिल्ली में उतारेगी 500 Tigor EV","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Motors का प्रकृति ई-मोबिलिटी से करार, नई दिल्ली में उतारेगी 500 Tigor EV
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tata Tigor EV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी Prakriti E-Mobility Private Limited (प्रकृति ई-मोबिलिटी) से करार किया है। इसके तहत प्रकृति ई-मोबिलिटी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवाओं के लिए Tata Tigor Electric Vehicles (टिगोर इलेक्ट्रिक वाहनों)का इस्तेमाल करेगी। Tigor EV टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक सेडान कार है। कंपनी ने बयान में कहा कि टिगोर ईवी की 160 वाहनों की पहली खेप जनवरी 2020 से सड़कों पर दौड़ेगी।
Trending Videos
Tata launched New Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
पांच हजार में बुकिंग
हालांकि टाटा मोटर्स की वेबसाइट के मुताबिक Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र पांच हजार रुपये देकर इस कार को बुक किया जा सकता है। इस कार को तीन वेरियंट XE+, XM+ और XT+ में उतारा गया है। टाटा मोटर्स ने पुरानी इलेक्ट्रिक टिगोर के मुकाबले नई टिगोर में बैटरी रेंज को बढ़ाया है, जिससे यह ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tigor EV Side Profile
- फोटो : सांकेतिक
10.44 लाख रुपये से शुरू
वहीं टाटा मोटर्स ने टिगोर ईवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। हाल ही में मुंबई में पहली टिगोर ईवी XT+ वेरियंट की डिलीवर भी की गई। इस वेरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये है, जबकि शुरुआती वेरियंट्स XE+ की कीमत 10.44 लाख रुपये और XM+ की कीमत 10.61 लाख रुपये है। कंपनी का मानना है कि सिटी कार होने के नाते लोग शहर में सीमित 150 किमी की दूरी ही तय करते हैं, जो 213 किमी के लिहाज से इस कार के लिए काफी है। वहीं टाटा टिगोर ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के लिहाज से काफी है।
Tata Tigor EV Battery
- फोटो : AmarUjala
बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां
वहीं इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसकी लंबाई 3,992 एमएम, चौड़ाई 1,677 एमएम और ऊंचाई 1,537 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,450 एमएम है। कार का वजन 1,126 किग्रा है। वहीं कार के बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां दी गई हैं। बावजूद इसके इसमें काफी बूट स्पेस दिया गया है। स्टेपनी को बूट स्पेस में साइड में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
Tata Tigor EV Electric
- फोटो : सांकेतिक

कमेंट
कमेंट X