सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aliens News: धरती पर आए थे एलियंस? क्या है डायनासोर से संबंध, वैज्ञानिकों का नए शोध में चौंकाने वाला दावा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Earth was more charming for aliens when dinosaurs existed, suggests study
Aliens News - फोटो : iStock

Aliens News: क्या धरती के अलावा ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट के माध्यम से एक शोध किया है। इस शोध में कहा गया है कि वर्तमान समय के मुकाबले डायनासोर के युग में एलियंस के धरती पर आने की संभावना अधिक थी। आज के समय में धरती पर आकर इंसानों से संपर्क करने की संभावना बहुत कम है। 



एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने अपने शोध के लिए 54 करोड़ साल तक की जानकारी के लिए मौजूद डाटा का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने इसमें फैनरोजोइक ईऑन के समय का डाटा भी लिया गया है। उस दौरान धरती पर डायनासोर भी मौजूद नहीं थे। शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड में जीवन की खोज के लिए महत्वपूर्ण बायोमार्कर के बदलावों को भी खोजा है। इससे यह जानकारी मिलती है कि इस समय धरती पर मौजूद तत्व और मिनरल मौजूद हैं, वो अस्तित्व में कितने साल पहले आए थे। 
 

Trending Videos
Earth was more charming for aliens when dinosaurs existed, suggests study
Aliens News - फोटो : iStock

धरती पर कब आए होंगे एलियंस? 

धरती पर करीब 10 से 30 करोड़ साल पहले ऑक्सीजन और मीथेन के साथ-साथ ओजोन और मीथेन अस्तित्व में आए थे, जिनकी वजह से हरियाली हुई। इसकी वजह से धरती के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा और बढ़ी। यह समय जुरासिक युग का था, तब धरती पर बड़े-बड़े डायनासोर थे। नदियां और समुद्र पानी से भरे थे। इंसानों का कोई वजूद नहीं था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Earth was more charming for aliens when dinosaurs existed, suggests study
Aliens News - फोटो : iStock

शोध में वैज्ञानिकों ने इन बातों को आधार बनाया है। उन्होंने शोध में कहा है कि अगर एलियंस सभ्यताओं के पास अडवांस्ड टेलिस्कोप मौजूद रहा होगा, तो जुरासिक युग में पृथ्वी का आसानी से पता लगा सकते थे।

Ajab-Gajab: यहां पर तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, जानिए इसके पीछे की डराने वाली वजह

Earth was more charming for aliens when dinosaurs existed, suggests study
Aliens News - फोटो : iStock

ऐसे में यह कह सकते हैं कि अगर धरती पर एलियंस को आना होता, तो उसी समय आ गए होते। अब इसकी संभावना बेहद कम है।  इसकी वजह से हम ब्रह्मांड में एलिंयस को खोज रहे हैं।

Ajab-Gajab: फ्लाइट से यात्रा कर रहे शख्स के कैमरे में कैद हुआ एलियन का परिवार! सोशल मीडिया पर मचा तहलका

विज्ञापन
Earth was more charming for aliens when dinosaurs existed, suggests study
Aliens News - फोटो : iStock

रिसर्च से क्या पता चलता है? 

शोध से जानकारी सामने आई है कि ब्रह्मांड में धरती को खोजने की क्या संभावना है? ब्रह्मांड में किसी ग्रह को खोजने के लिए किन फैक्टर्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में दुनियाभर अंतरिक्ष एजेंसियां एलियंस को खोजने में लगी है। नासा का जेम्स वेब टेलिस्कोप दूर-दराज स्थित ग्रहों पर नजर रख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed