सब्सक्राइब करें

यहां हो रहा है बकरियों का स्वयंवर, कारण जान कर सोच में पड़ जाएंगे!

टीम डिजीटल, अमर उजाला Updated Tue, 21 Feb 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
marriage ceremony of goats is really interesting
बकरी

आपने सीता के स्वयंवर के बारे में देखा और सुना होगा। राजा-महाराजाओं के जमाने के किस्सों में स्वयंवर के बारे में पढ़ा होगा। टीवी और फिल्मी पर्दे पर भी स्वयंवर देखा होगा। लेकिन इस स्वयंवर के बारे में जानकर हसेंगे भी और चकित भी होंगे।

Trending Videos
marriage ceremony of goats is really interesting
बकरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्वयंवर किसी इंसान का नहीं बल्कि बकरियों का है। उत्तराखंड के टिहरी के पंतवाड़ी गांव में 5 बकरियां अपने जीवन साथी को खुद चुनेंगी। क्यों हंसी आई न!! हमने तो आखिरी स्वयंवर राखी सावंत और राहुल महाजन का ही देखा था। जो कि बस एक ड्रामा भर ही था। तो वहीं एक बार फिर स्वयंवर होने वाला है लेकिन ये खबर 100 फीसदी सच है। ऐसा क्यों किया जा रहा है ये आगे की स्लाइड में पढ़ें..

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage ceremony of goats is really interesting
बकरी
शादी समारोह में आसपास के इलाके के सभी गांवों को न्योता भेजा गया है। अच्छी नस्ल की स्वस्थ बकरियों को इस स्वयंवर में हिस्सा दिलवाया जायेगा और साथ ही रखे जाएंगे कुछ बकरे, जो बकरी बकरे के साथ कुछ देर तक बाड़े में पास-पास रहेगी उस बकरे के साथ उसकी शादी करवा दी जायेगी। है न मजेदार!
marriage ceremony of goats is really interesting
बकरी
शादी से पहले बाकायदा बकरियों को हल्दी लगायी जायेगी. मंगल गीत होंगे और पांचों बकरियों का कन्यादान भी होगा। सभी बकरे और बकरियों को नए कपड़े भी पहनाये जायेंगे। पूरा समारोह 'ग्रीन पीपुल संस्था' की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए जाते हैं, इसी वजह से लिए इस बार ये आयोजन किया जायेगा...
विज्ञापन
marriage ceremony of goats is really interesting
बकरी

सबसे बड़ी बात है ये कि इस अनोखे शादी समारोह में पशुपालन विभाग के अधिकारी भी मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। शादी में उपहारों की व्यवस्था भी पशुपालन विभाग ही करेगा। साथ ही आस-पास के इलाकों में रहने वाले ग्रामीण और बकरे-बकरियों के मालिक भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे...

तो देर मत कीजिए आप भी 'दिलवाले बकरिया ले जाएंगे' समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed