Bulldozer Story: इन दिनों भारत में बुलडोजर की चर्चा हर तरफ है। भारतीय राजनीति में बुलडोजर को लेकर बवाल मचा हुआ है। तो वहीं भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जेसीबी पर खड़े होकर फोटो खिंचवाई जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी। दरअसल भारत दौरे पर आए बोरिस जॉनसन ने गुजरात की एक जेसीबी फैक्ट्री का दौरा किया था और उन्होंने इसी दौरान यह खिंचाई थी।
Bulldozer Story: पहले इस रंग का होता था बुलडोजर, जानिए जेसीबी के बारे में रोचक तथ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआत के दिनों में बुलडोजर का रंग सफेद और लाल होता था। कंपनी ने इसके रंग में बदलाव करने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि जब कंस्ट्रक्शन साइट्स पर जेसीबी से काम किया जात था, तो यह दूर से नजर नहीं आती थी। रात में भी यह दूर से नहीं दिखती थी।
इसकी वजह से कंपनी ने जेसीबी मशीन का रंग बदलने का फैसला लिया और इसका रंग पीला कर दिया। पीला रंग होने के बाद अब इस मशीन को दूर से ही देखा जा सकता है। इस रंग की वजह से लोगों को दूर से ही पता चल जाता है कि वहां जेसीबी से कोई काम चल रहा है।
जानिए कहां की कंपनी करती है जेसीबी का निर्माण
एक ब्रिटिश कंपनी जेसीबी का निर्माण करती है। यह कंपनी कृषि, निर्माण और डिस्ट्रक्शन से संबंधित क्षेत्रों के लिए उत्पादन करती है। कंपनी का हेड ऑफिस इग्लैंड के स्टैफर्डशायर के रोसेस्टर में स्थित है। अब दुनिया के कई देशों में इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। भारत में भी जेसीबी का निर्माण किया जाता है।
कंपनी का नाम है जेसीबी
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मशीन का नाम जेसीबी नहीं है, बल्कि जेसीबी कंपनी का नाम है। इस मशीन का नाम Backhoe Loader ( बैकेहो लोडर) है। कंपनी का नाम इसके फाउंडर के नाम पर रखा गया है।