फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली हत्या की जिम्मेदारी, एक जेल में तो दूसरा है कनाडा में

Mon, 30 May 2022 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang took responsibility for killing of singer Sidhu Musewala
लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ले ली है। लॉरेंस बिश्नोई कुख्यात बदमाश है। इस समय वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'राम राम भाई सबको...आज जो सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेता है। आज लोग हमें जो भी कहें लेकिन इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। आज हमने अपने भाई का बदला ले लिया है। 





वहीं दूसरी तरफ कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'गायक और कांग्रेस नेता की हत्या के लिए वह सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई समूह के साथ जिम्मेदार थे। वह हमारे खिलाफ काम कर रहा था' 

Lawrence Bishnoi gang took responsibility for killing of singer Sidhu Musewala
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई

लॉरेंस पंजाब के फजिल्का का रहने वाला है जो कि राजस्थान की सीमा से लगता इलाका है। लॉरेंस का नेटवर्क पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में फैला हुआ है और वो यहां के युवाओं को बरगलाता भी है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का आतंक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक है और अपने नेटवर्क के सहारे ये बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है।

Lawrence Bishnoi gang took responsibility for killing of singer Sidhu Musewala
लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस जेल में रहते हुए भी बड़ी आसानी से अपने गुर्गों के साथ संपर्क में रहकर लोगों को धमका उनसे रुपए ऐंठ लेता है। जोधपुर के बहुचर्चित वासुदेव इसरानी हत्याकांड में लॉरेंस मुख्य आरोपी है। लॉरेंस छात्रों के संगठन 'सोपू' का नेता है जिसने कई छात्रों को गुंडागर्दी चौथ वसूली और कई काले धंधों में धकेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang took responsibility for killing of singer Sidhu Musewala
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

लॉरेंस ने जोधपुर में कोर्ट पेशी के दौरान मीडियाकर्मियों से कहा था कि वो जब चाहेगा जेल से फरार हो जाएगा। लॉरेंस ने ये भी कहा था कि वो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मार देगा। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाकर खुद को किसी रॉबिनहुड से कम दिखाने की कोशिश नहीं करता।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang took responsibility for killing of singer Sidhu Musewala
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

इससे पूर्व में लॉरेंस ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रहते हुए आनंदपाल के गुर्गों की मदद कर चुका है ताकि वो उसके गुर्गों के दिल में अपने लिए जगह बना सके और फिर पूरी गैंग का सरगना बन जाए। लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बारे में कहा जा रहा है कि उसने ये धमकी सलमान विरोधी लोगों का दिल जीतने के लिए दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed