{"_id":"5fd5d1ae295c76535569b8d9","slug":"navjot-singh-sidhu-said-farmers-are-fighting-for-rightful-income-and-fair-prices","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की इस योजना को सिद्धू ने बताया 'लॉलीपॉप', वीडियो शेयर कर किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की इस योजना को सिद्धू ने बताया 'लॉलीपॉप', वीडियो शेयर कर किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू किसान के मुद्दे पर बेहद मुखर हैं। वे लगातार केंद्र सरकार पर बरस भी रहे हैं। रविवार को एक बार फिर सिद्धू ने कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बावजूद किसानों की चिंताओं पर कोई भी प्रस्ताव लाने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए कहा कि किसान कर्जमाफी या अनुदान के लिए आंदोलन नहीं कर रहे बल्कि जायज आमदनी और उपज के सही मूल्य की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप किसानों की आमदनी तय करने में विफल रही है।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विभिन्न नीतियों के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वालों के वेतन में वृद्धि होती रहती है लेकिन वर्षों से 'अन्नदाता' (किसानों) को उपज का उचित मूल्य देने में सरकार बुरी तरह विफल रही है। किसानों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदासीन रवैये की सिद्धू ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर ने ट्विटर पर लिखा कि सरकार ने पहले किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उन्हें 6000 रुपये (मासिक 500 रुपये) का ‘लॉलीपॉप’ ही दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
सिद्धू ने किसानों की आय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “प्रत्येक किसान को कम से कम 15,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रति माह चाहिए। यह एकमात्र तरीका है जिससे हम अपने किसानों को मजबूत कर सकते हैं। दरअसल, सिद्धू ने केंद्र सरकार की जिस योजना को लॉलीपॉप बताया है, उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कहा जाता है। इस योजना में किसानों को सलाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार मुहैया कराती है। किसानों के खाते में साल में तीन बार 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से पंजाब की राजीति में हाशिए पर चल रहे थे। हालांकि किसान आंदोलन में एक बार फिर वे राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए। पंजाब में राहुल गांधी की किसान बचाओ यात्रा के दौरान लंबे समय के अंतराल के बाद सिद्धू कांग्रेस के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से भी सिद्धू की एक मुलाकात हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।