{"_id":"5ab1e5034f1c1ba4238b65c8","slug":"police-lathicharge-on-akali-bjp-workers-in-chandigarh-vijay-sampla-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंसाफ' मांगा तो मिली लाठियां डंडे, सिर फूटे आंख चोटिल और बहा खून, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इंसाफ' मांगा तो मिली लाठियां डंडे, सिर फूटे आंख चोटिल और बहा खून, देखिए तस्वीरें
Thu, 22 Mar 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसाफ मांग रहे थे, बदले में लाठियां और डंडे खाने को मिले। कईयों के सिर फूटे, एक की तो आंख चोटिल हो गई और खून बहा, तस्वीरों में देखिए क्या था मामला।
2 of 7
पुलिस लाठीचार्ज
हुआ यूं, मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के कार्यकर्ता ने हजारों की संख्या में एकजुट होकर सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में रैली की। दोपहर करीब 1 बजे सभी कार्यकर्ता, समर्थक रैली ग्राउंड से बाहर निकले और पुलिस की ओर से उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाए बैरिकेड लांघने का प्रयास करने लगे। महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
3 of 7
पुलिस लाठीचार्ज
विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता रहा और महिला कार्यकर्ताओं समेत अन्यों की भीड़ ने बैरिकेड हटाकर पुलिस को पीछे धकेलना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए करीब 1:20 बजे एसएसपी निलांबरी जगदले के निर्देशों पर पुलिसकर्मियों ने स्वयं बैरिकेड हटाकर प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के लिए उनपर लाठीचार्ज किया और पानी की तेजधार बौछारें की। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भी पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पुलिस लाठीचार्ज
पुलिस ने भी जवाब में लाठियां भांजीं। पानी की बौछारों से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया। हेलमेट पहने और बचाव शील्ड लिए पुलिसकर्मी पथराव से स्वयं को बचाकर चंद मिनट के लिए पीछे हटे, लेकिन पुलिस वाटर कैनन की गाड़ियों से प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें लगातार करती रही। इसमें कई प्रदर्शनकारियों की पगड़ी उतर गई और कई घायल भी हुए। पानी की तेजधार बौछारों से बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों की जान जोखिम में पड़ी रही।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस लाठीचार्ज
हालांकि पुलिस ने आंसू गैस के गोले नहीं छोड़े, लेकिन इस टकराव में प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला की आंख में चोट आई और कई यूथ अकाली वर्कर जख्मी हुए। कई नेताओं की पगड़ियां भी गिर गईं। सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया समेत तमाम अकाली नेता वाटर कैनन की चपेट में आए। करीब एक घंटे तक यूटी पुलिस की सांसे अटकी रहीं। आखिर में प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी दी, जिसके बाद आवाजाही बहाल हो सकी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।