फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब जवान बेटी के शव को मां ने पहनाई लाल चुनरी, देखकर बाप का कलेजा फट गया

Wed, 21 Mar 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 21 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
three of AIIMS doctors killed in road accident, Doctor Hembala Funeral
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
मां और बाप के दिल पर क्या बीती होगी, जब उन्होंने जवान बेटी के शव को लाल चुनरी ओढ़ाकर विदा किया। नजारा जिसने भी देखा, उसका कलेजा फट गया।
three of AIIMS doctors killed in road accident, Doctor Hembala Funeral
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
18 मार्च दिन रविवार को यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाली एग्स की डॉक्टर हेमबाला तनेजा को मां ने लाल चुनरी पहनाकर विदा किया। इस पल ने हर किसी को आंखें नम कर दीं। पिता महेंद्र पाल तनेजा ने अंतिम संस्कार की रस्म अदा की। डॉ. हेमबाला का शव सोमवार सुबह दिल्ली से जगाधरी स्थित उनके घर सेक्टर-15 में लाया गया और शाम तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
three of AIIMS doctors killed in road accident, Doctor Hembala Funeral
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
पिता महेंद्र पाल कहते हैं कि उनकी बेटी अपनी कामयाबी का लुत्फ नहीं उठा पाई।  पिछले 11 महीने से डॉ. हेमबाला एमडी की तैयारी कर रही थी। एग्जाम क्लियर करने के लिए वह दिन रात पढ़ रही थी। कड़ी मेहनत की वजह से ही उसका एग्जाम पास हुआ था। पहली बार वह साथी डॉक्टर की बर्थडे पार्टी में गई थी, लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि बेटी ऐसे छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
three of AIIMS doctors killed in road accident, Doctor Hembala Funeral
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
पिता महेंद्र पाल ने बताया कि हेमबाला गाड़ी में पिछली सीट पर बैठी थी। हादसे में उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। हेमबाला एम्स के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थी। उसने रोहतक से एमबीबीएस की है। बता दें कि हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 मार्च दिन रविवार रात हुआ। दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही इनोवा कार माइल स्टोन 88 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र में आगे चल आयशर केंटर से टकरा गई।
विज्ञापन
three of AIIMS doctors killed in road accident, Doctor Hembala Funeral
aiims doctors accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार सवार सात में से तीन की मौके पर ही मौत हो और चार घायल हो गए। ये सभी दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर थे। मरने वालों की पहचान महाराष्ट्र के हर्षद (35), चंडीगढ़ के यशप्रीत (26) और हरियाणा की हेमबाला (25) के रूप में हुई। घायलों में एमपी के जितेंद्र, बिहार के महेश और अभिनव और त्रिपुरा की केफमिन हैं। यह सभी डॉक्टर नोएडा से आगरा बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed