फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोल प्लाजा में कैश में किया भुगतान तो नहीं मिलेगा ये लाभ, फास्टैग वाहनों की बल्ले-बल्ले

Thu, 16 Jan 2020 01:38 AM IST
ajay kumar जीतेंद्र जीत/भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
जीतेंद्र जीत/भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jan 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Single slip will now be cut in cash lane at toll plaza
Toll Plaza - फोटो : अमर उजाला

बिना फास्टैग गाड़ी दौड़ाने वालों को अब किसी भी टोल पर 24 घंटे में अप-डाउन करने पर मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कैश में टोल से गुजरने वाले वाहनों की सिंगल पर्ची काटने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी से लागू कर दी गई है। अप-डाउन की छूट का लाभ केवल फास्टैग लगे वाहनों को मिलेगा। इसके अलावा, देश के 65 टोल में से हरियाणा के 5 टोल ऐसे हैं, जिन्हें अगले 30 दिनों तक टोल पर दो कैश लेन खोलने की छूट दी गई है।

Single slip will now be cut in cash lane at toll plaza
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 15 जनवरी को जारी सरकुलर में कहा गया है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाए। अप-डाउन में छूट का लाभ केवल फास्टैग वाले वाहनों को ही मिलेगा। परिवहन एवं यातायात मंत्रालय की ओर से एनएचएआई के चेयरमैन को लिखे पत्र में देश के 65 टोल को अपने टोल पर बनी कुल लेन का 25 प्रतिशत कैश लेन बनाने की छूट दी है। इन 65 टोल में 5 टोल प्रदेश के दायरे में आते हैं। इन टोल पर 12 लेन तक हैं, जिसके चलते अब इन टोल पर एक से तीन लाइनें कैश की नजर आने लगेंगी, जोकि अगले 30 दिनों तक के लिए ही होंगी। 

Single slip will now be cut in cash lane at toll plaza

हरियाणा, चंडीगढ़ के इन टोल पर बनेंगी 1 से 3 कैश लेन
जिन टोल पर 15 जनवरी से अगले 30 दिनों तक के लिए 25 प्रतिशत कैश लेने खोलने की छूट दी गई हैं उनमें हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ का लडोवाल टोल प्लाजा, करनाल स्थित घरौंडा टोल प्लाजा, अंबाला का शंभू टोल प्लाजा, पानीपत का एल एंड टी टोल प्लाजा और गुरुग्राम का खेड़की डौला, चंडीगढ़ का चंडी मंदिर टोल प्लाजा, चंडीगढ़ का दप्पड़ टोल प्लाजा, चंडीगढ़-मोहाली का बेहरामपुर टोल प्लाजा, मोहाली-चंडीगढ़ का धरेरी जटान टोल प्लाजा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Single slip will now be cut in cash lane at toll plaza
- फोटो : अमर उजाला

इस प्रकार समझे छूट का गणित  
पहले कैश लाइन से अगर कोई वाहन चालक 24 घंटे के अंदर अप-डाउन करना चाहता है तो उसे वापस आते समय 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी। यानी किसी टोल की पर्ची 100 रुपये की है तो वह अप डाउन की पर्ची 200 की बजाय 150 में ले सकता था, लेकिन अब यह सुविधा केवल फास्टैग यूजर के लिए ही चालू रहेगी। बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Single slip will now be cut in cash lane at toll plaza
- फोटो : अमर उजाला

24 घंटे के भीतर वापस आता है तो कटेगा आधा टोल
काफी वाहन चालकों को संशय रहता है फास्टैग यूजर दोनों साइड की पर्ची कैसे कटवाए। इसके बारे में सीजीएम विरेंद्र शेखावत ने बताया कि फास्टैग यूजर अगर एक टोल से 24 घंटे के अंदर वापस गुजरता है तो उसका टोल ऑटोमैटिक आधा कटेगा। उसे इसके लिए कोई अलग से पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं है। अगर 24 घंटे से एक भी मिनट देरी से आता है तो टैक्स पूरा काटा जाएगा। 
 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने वाहनों पर फास्टैग की संख्या को बढ़ाने के लिए कैश वाहनों के लिए अप-डाउन पर मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है। यह सुविधा केवल फास्टैग यूजर के लिए चालू रहेगी। इसी तरह बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों के मंथली पास बनाने भी गुरुवार से नहीं बनेंगे। - विरेंद्र शेखावत, सीजीएम, मकड़ौली टोल प्लाजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed