{"_id":"5a469e7c4f1c1bc20a8b5749","slug":"temporary-police-post-built-in-every-train-of-s-1-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अकेली सफर कर रहीं महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में अकेली सफर कर रहीं महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये सुविधा
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यातायात को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अब रेल मंत्रालय यात्रियों की सुरक्षा के प्रति भी नए कदम उठाने जा रहा है।
train
दरअसल, अब ट्रेनों में अस्थायी पुलिस चौकियों के स्थापना का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा। ये चौकियां सभी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट समेत लंबी दूरी की ट्रेेेनों में स्थापित होंगी। जिस कोच में पुलिस चौकी बनेगी उसके बाहर एक मोबाइल नंबर होगा। ताकि कोई भी आपराधिक घटना होने पर यात्री तत्काल संपर्क कर सकें।
रेल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए साथ ही यात्री महफूज सफर कर सकें, इसके लिए ट्रेन में अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। मसलन, यात्री जरूरत पर ट्रेन में ही सीधे शिकायत दर्ज कराने पहुंच सकेंगे। यह व्यवस्था ट्रेन की सुरक्षा में चल रहे सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त होगी। सब कुछ ठीक रहा तो ट्रेनों के एस-वन कोच में अस्थाई सुरक्षा चौकी अस्तित्व में जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
क्यों पड़ी जरूरत:
ट्रेनों में अपराध पर अंकुश लगाने को मंत्रालय पहले से गंभीर है। यात्रियों की सुरक्षा को आरपीएफ, जीआरपी के जवान असलहों से लैस होकर चलते हैं। सफर के दौरान 24 कोच की ट्रेनों में सुरक्षाकर्मियों को खोजना मुश्किल होता है। रेलवे बोर्ड प्रत्येक ट्रेन में अस्थाई सुरक्षा चौकी की रणनीति बना रहा है।

- फोटो : pti
एवन बर्थ कोच का 63 नंबर बर्थ
रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में एस-वन कोच का 63 नंबर बर्थ सुरक्षाकर्मियों के लिए आरक्षित कर दिया है। इस बर्थ पर एक सुरक्षाकर्मी को ट्रेन के मंजिल तक पहुंचने तक ड्यूटी देनी होगी। मसलन, मुश्किल में यात्री के पहुंचने पर सुरक्षाकर्मी का मिलना तय है।