फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी पहलवान देने वाले कोच को यूएसए से बुलावा, देश की खातिर नकारा

Sun, 11 Nov 2018 03:13 PM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 11 Nov 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
USA Offered to Sakshi Malik, Vinesh Phogat Coach Kuldeep Malik, Wrestling
रेसलिंग कोच कुलदीप मलिक
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, पूजा ढांडा समेत कई बड़ी पहलवान देश को देने वाले कोच कुलदीप मलिक को यूएसए से बुलावा आया है, जो उन्होंने नकार दिया।
USA Offered to Sakshi Malik, Vinesh Phogat Coach Kuldeep Malik, Wrestling
रेसलिंग कोच कुलदीप मलिक
यूएसए रेसलिंग फेडरेशन ने कोच कुलदीप मलिक को ई-मेल भेजने के साथ ही संपर्क किया है कि वह दिसंबर में उनके यहां आकर महिला पहलवानों को प्रैक्टिस कराएं। भारतीय महिला पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन व उनकी मैट पर इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों को देखते हुए यूएसए फेडरेशन कुलदीप मलिक से अपनी महिला पहलवानों को कोचिंग दिलाना चाहता है। कुलदीप मलिक को एक सप्ताह पहले यूएसए फेडरेशन ने बुलावा भेजा था, जिसके बाद कई बार वह संपर्क भी कर चुके हैं। लेकिन कुलदीप मलिक ने यूएसए फेडरेशन को यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि वह केवल अपने देश के लिए पहलवान तैयार करेंगे।
USA Offered to Sakshi Malik, Vinesh Phogat Coach Kuldeep Malik, Wrestling
रेसलिंग कोच कुलदीप मलिक
भारतीय महिला पहलवान पिछले कुछ साल से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और देश को हर बड़ी चैंपियनशिप में मेडल दिला रही हैं। इसके साथ ही कई इतिहास भी इन महिला पहलवानों ने रच दिए हैं। जिनमें साक्षी मलिक का ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल तो एशियन चैंपियनशिप 2018 में नवजोत कौर का गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल, एशियन चैंपियनशिप (चार साल) में पूजा ढांडा का ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
USA Offered to Sakshi Malik, Vinesh Phogat Coach Kuldeep Malik, Wrestling
रेसलिंग कोच कुलदीप मलिक
इनके अलावा भारतीय महिला पहलवानों ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2017 में 20 मेडल जीते थे, जो एक रिकार्ड बन गया। इसके साथ ही महिला पहनवानों ने एशियन चैंपियनशिप 2017 में तीन सिल्वर व तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते, एशियन चैंपियनशिप 2018 में एक गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में एक गोल्ड, दो सिल्वर, तीन ब्रॉन्ज मेडल तो एशियन गेम्स में एक गोल्ड व एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन
USA Offered to Sakshi Malik, Vinesh Phogat Coach Kuldeep Malik, Wrestling
रेसलिंग कोच कुलदीप मलिक
भारतीय महिला पहलवानों ने पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को मेडल ही मेडल दिलाए हैं। इसको देखते हुए ही यूएसए रेसलिंग फेडरेशन के अधिकारियों के साथ ही चीफ कोच टेरी स्टेनर की ओर से महिला कुश्ती के चीफ कोच कुलदीप मलिक को बुलावा भेजा गया। कुलदीप मलिक से कहा गया कि वह 7-27 दिसंबर तक स्पेशल कैंप लगा रहे हैं और उस कैंप में उनको बुलाकर अपनी पहलवानों को कोचिंग दिलाना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed