फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तो कमाल हो गया! अखिलेश यादव को पीछे छोड़ रहा सीएम योगी का ये प्लान

Sat, 15 Apr 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
action plan of yogi adityanath
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सूबे के मुख‌िया योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में ऐसे बड़े फैसले ल‌िए हैं ज‌िससे यूपी का सूरत-ए-हाल बदलने की उम्मीद जाग गई है। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसमें धार्मिक स्थलों को 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान किया गया है। बिजली महकमे के लोग गांवों में भी जाकर काम करेंगे। वहीं गांव में 18 घंटे बिजली के आदेश दिए गए हैं।

अहम फैसले...

 
action plan of yogi adityanath
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
ये अहम फैसले
धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली, पुराने बिलों पर बिजली सरचार्ज माफ, 10 हजार से ज्यादा का भुगतान किश्तों में, बिजली महकमे के लोग गांवों में भी जाकर काम करेंगे। यूपी में घुसते ही उजाला दिखेगा। प्रदेश में अब 72 घंटे की जगह खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे। शहरों में इसकी मियाद 24 घंटे ही होगी। पावर फॉर ऑल करार 14 अप्रैल को होगा।
action plan of yogi adityanath
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
आलू खरीद केंद्र बनाने का आदेश दिया गया है। चार एजेंसियां मिलकर 1 टन आलू खरीदेंगी। साथ ही गन्ना किसानों को 14 दिन में पैसा देने का आदेश दिया गया है। गन्ना किसानों का पुराना भुगतान 4 माह में देने का आदेश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
action plan of yogi adityanath
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
राज्य विकास प्राधिकरणों का कैग से ऑडिट का रास्ता भी साफ कर दिया है. उनका कहना है कि इससे विकास प्राधिकरणों में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। इसके लिए 4 हज़ार करोड़ रुपये आवंटित होंगे जिसके तहत 18 हज़ार किमी सड़कें गड्ढा मुक्त होगी।
विज्ञापन
action plan of yogi adityanath
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। सरकार ने किसानों द्वारा किसी भी बैंक से लिया गया फसली कर्ज माफ किया है। इसके लिए सभी किसानों के खातों में फौरन भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के राजकोष पर 36,359 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। पहली बैठक में बैठक में प्रदेश के किसानों को बिचौलियों से भी मुक्त करने का फैसला लिया गया है। सरकार 80 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदेगी। इसके साथ ही अवैध बूचड़खानों को बंद किए जाने का फैसला भी लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed