फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: नैनीताल की आबोहवा के दीवाने थे राजू, मॉल रोड पर टोपी और मफलर में देख पहचान नहीं पाए थे लोग

Wed, 21 Sep 2022 09:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Death : he loved Nainital mall road for roaming
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

लोगों को अपने अनोखे अंदाज में गुदगुदाने वाले प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को नैनीताल की हसीन वादियां खूब भाती थीं। मॉल रोड में टहलना भी उन्हें खूब पसंद था। वह जब कभी भी नैनीताल आते तो गाड़ी से उतरकर घंटा दो घंटा मॉल रोड में जरूर टहलते थे। पिछले साल दिसंबर में वह यहां आए थे और तब उन्होंने स्वयं कहा था कि वह नैनीताल की मॉल रोड के दीवाने हैं। उनके निधन पर उनके प्रशंसकों के साथ साथ रंगकर्मियों ने भी गहरा दुख जताया है। 



आज भी राजू श्रीवास्तव का मुरीद है मसूरी: उस दिन हुआ कुछ ऐसा कि इस महिला के घर चले गए, आज तक नहीं भूले लोग

पिछले साल 25 दिसंबर को वह अपने परिजनों व दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर स्थित कार्बेट पार्क पहुंचे थे। पार्क की सैर के बाद वह शाम करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल पहुंचे।

कोट, टोपी और मफलर से पैक होने के कारण यहां मॉल रोड में उन्हें कोई पहचान नहीं सका लेकिन कुछ मीडिया कर्मियों ने माल रोड पर उन्हें देख लिया। उन्होंने परिवार के साथ मॉल रोड की सैर की और एक रेस्टोरेंट में दूध पीया और नाश्ता किया। अंधेरा घिरते ही वह नैनीताल से रामनगर लौट गए थे।

Comedian Raju Srivastav Death : he loved Nainital mall road for roaming
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

साल भर पहले नैनीताल में हुई संक्षिप्त मुलाकात में राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि रामनगर से लौटने से पहले अचानक नैनीताल आने का प्लान बना तो यहां आ गए। उन्होंने बताया था कि उन्हें नैनीताल बेहद पसंद है और वह अक्सर नैनीताल आते रहते हैं।

Comedian Raju Srivastav Death : he loved Nainital mall road for roaming
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

नैनीताल में हुई भेंट में राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि उनके प्रोफेशन में न तो कट है और न ही रीटेक। ऐसे में लोगों के चेहरे पर खुशी लाना बेहद चुनौती पूर्ण होता है। विशेषकर लाइव शो में। उन्होंने कहा था कि उनके लिए टीवी शो नहीं बल्कि लाइव कार्यक्रम बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Death : he loved Nainital mall road for roaming
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2019 में रामगढ़ के प्रमुख व्यवसायी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन दरम्वाल के आवास पर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव आए हुए थे। भुवन बताते हैं कि रामगढ़ की शांतवादियों की उन्होंने काफी तारीफ की थी। साथ ही दोबारा आने की बात कही थी।

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Death : he loved Nainital mall road for roaming
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बकौल भुवन, को उन्होंने अपने बेहद करीबी मित्र को खो दिया है। राजू श्रीवास्तव बेहद मिलनसार और खुश दिल इंसान थे और यही कारण था कि वह लोगों के दिलों में राज करते थे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार में आयोजित एक विवाह समारोह में भी उनके साथ छह दिन रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed