सब्सक्राइब करें

Dehradun IMA POP: तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर हुआ शुरू, तस्वीरों में देखें देश के नए रणबांकुरों का जुनून

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 13 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड ऐतिहासिक बन गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 158वीं भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का अभिन्न अंग बन गए।

विज्ञापन
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
आईएमए देहरादून - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आंखों में चमक और सीने में जज्बा। और तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर शुरू हुआ। आईएमए देहरादून की परेड में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा। आईएमए से निकले 515 युवा अफसरों ने देश सेवा की शपथ ली।



देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को तिरंगे की शान के साथ कदमताल करते 515 युवा कैडेट जब ‘अंतिम पग’ पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बने, तो यहां मौजूद हर आंख गर्व से चमक उठी। यह वह पल था, जब देश को अपने नए रणबांकुरे मिले।

158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं। सुबह 6:40 बजे शुरू हुई परेड में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सैन्य गौरव का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने हर किसी के भीतर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते कैडेट ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए वे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब कैडेट्स ने अंतिम पग’ पार किया। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग, पसीना, संघर्ष और सपनों की यात्रा उस एक कदम के साथ पूरी हुई।

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
आईएमए में पीपिंग सेरेमनी के बाद सैन्य अधिकारी बने अफसरों का उत्साह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच परिवारों की आंखों में गर्व के आंसू छलक आए। यह सिर्फ एक सैन्य परंपरा नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की शपथ का प्रतीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
आईएमए पीओपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेलिकॉप्टर से कैडेट्स पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान में उड़ते हेलिकॉप्टरों ने भारतीय तिरंगा, सेना का ध्वज और आईएमए का ध्वज लेकर फ्लाईपास्ट किया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

विज्ञापन
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
आईएमए देहरादून परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर नजर तिरंगे पर थी और हर दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा। इस परेड ने इतिहास भी रचा। पहली बार आईएमए से प्रशिक्षित नौ महिला सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed