फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: सुहाना मौसम; पर वीकेंड पर जाम से जूझी पहाड़ों की रानी, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन, तस्वीरें

Sun, 31 May 2026 11:07 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 11:07 AM IST
सार

Mussoorie News: पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है। 

विज्ञापन
Huge Traffic Jam on Weekend in Mussoorie Vehicles Crawl Along See Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी में बारिश के बाद से मौसम सुहाना है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। जिससे शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है। पुलिस की ट्रैफिक भी कम पड़ रही है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं,  जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भगत सिंह चौक से किंग्रेग मार्ग तथा लाइब्रेरी चौक से किंग्रेग तक सुबह सात बजे से ही जाम की स्थिति बनी है। वहीं कैम्पटी रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। 



Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बरसे मेघ, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Huge Traffic Jam on Weekend in Mussoorie Vehicles Crawl Along See Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पर्यटन सीजन और सप्ताहांत होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़  गया। रविवार को तीसरे दिन भी शहर में जाम के चलते पर्यटकों को घंटों तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ा। कई पर्यटकों ने समय पर अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने और लंबी प्रतीक्षा को लेकर नाराजगी जताई।

Huge Traffic Jam on Weekend in Mussoorie Vehicles Crawl Along See Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि पुलिसकर्मी विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात को सुचारू करने में जुटे रहे, लेकिन पुलिस बल की कमी और मसूरी की संकरी सड़कों के कारण स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका। स्थानीय निवासी रामप्रसाद , उपेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान हर वर्ष जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Traffic Jam on Weekend in Mussoorie Vehicles Crawl Along See Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। शनिवार देर शाम तक शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे मसूरी घूमने आए पर्यटकों का सफर प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Huge Traffic Jam on Weekend in Mussoorie Vehicles Crawl Along See Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी मसूरी पहुंचे है लेकिन पुलिस भी पुरी तरह से मुस्तैद थी, चौक चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे है । कहा पुलिस जाम को खोलने के लिए निरंंतर प्रयास कर रही है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed