फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 24 सितंबर से सस्ते राशन के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था

Mon, 10 Sep 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Sep 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution new system for consumers
ration card
राशनकार्डधारक हैं तो इस खबर पर ध्यान जरूर दें। विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। देहरादून में राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 24 सितंबर से रोस्टर प्रणाली लागू की जाएगी। इससे एक इलाके की राशन की सभी दुकानों पर एक साथ राशन का वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत सबसे पहले कनाट प्लेस के डीलरों को राशन मिलेगा। वितरण के दौरान मौके पर क्षेत्रवार इंस्पेक्टर भी मौजूद रहेंगे।

 
Ration distribution new system for consumers
ration card

बुधवार को इस संबंध में जिला आपूर्ति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम के सीएमआई कैलाश पांडे और आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार अगुवाई में क्षेत्रवार रोस्टर तैयार किया गया। डीएसओ ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सभी इंस्पेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं। अब ढुलाई वाहनों का पंजीकरण भी किया जाएगा। बिना पंजीकरण वाले वाहन में राशन नहीं दिया जाएगा।

Ration distribution new system for consumers
राशन

जिले के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्ट नगर से राशन का उठान करते हैं। कई बार डीलरों को दो-तीन दिन तक राशन उठान के लिए आना पड़ता है। समय के अभाव के चलते डीलर बिना तोले ही राशन का उठान कर लेते हैं। जिसमें बाद में घटतौली की शिकायतें मिलती रहती है। लंबे समय से इस गोदाम में घटतौली, खराब राशन और समय से राशन नहीं मिलने जैसी शिकायतें मिलती रही हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं में सुधार और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से रोस्टर प्रणाली से राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ration distribution new system for consumers
ration - फोटो : google

इन क्षेत्रों का होगा उठान
क्षेत्र                   उठान की तिथि
कनाट प्लेस               24 - 25
प्रेमनगर                    26- 28
डालनवाला                29-31
धर्मपुर                      3-4
 

विज्ञापन
Ration distribution new system for consumers
ration

इन क्षेत्रों का होगा उठान
खुड़बुड़ा                   5-6
रायपुर                      7-10
परिसीमन क्षेत्र             11-15
क्लेमेंटटाउन और मसूरी   13-14
सहसपुर व मियांवाला     16-19
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed