फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Safety World Series: मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने बहाया पसीना, सचिन को देखने लगी फैंस की भीड़, तस्वीरें

Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series: Team India Practice match crowd of fans to watch Sachin
देहरादून में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत दूसरा मैच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स और इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच होगा। इससे पहले बुधवार को इंडिया के धुरंधरों ने गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में जमकर अभ्यास किया।



Road Safety World Series-2022:  मौसम बना बाधा, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच रद्द

उधर, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बुधवार दोपहर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के लिए आए इंडिया लीजेंड्स टीम के खिलाड़ियों की सूचना मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लग गया।

Road Safety World Series: Team India Practice match crowd of fans to watch Sachin
देहरादून में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते कोई भी एकेडमी के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया। ऐसे में लोगों ने दूर से ही खिलाड़ियों की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद की, जबकि मैदान में खिलाड़ियों ने सबसे पहले वार्मअप किया।

Road Safety World Series: Team India Practice match crowd of fans to watch Sachin
देहरादून में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने एक्सरसाइज की और फिर नेट पर उतरे। नेट पर कुछ घंटे खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान बल्लेबाजों ने बल्ले और गेंदबाजों ने गेंद का जौहर दिखाया। सीरीज के तहत दून में भारत समेत आठ देशों के बीच छह मुकाबले होने हैं। इसमें पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Safety World Series: Team India Practice match crowd of fans to watch Sachin
देहरादून में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

ये हैं इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार और राहुल शर्मा। 

विज्ञापन
Road Safety World Series: Team India Practice match crowd of fans to watch Sachin
देहरादून में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी 
इयान बेल (कप्तान), निक कॉम्पटन, फिल मस्टर्ड, क्रिस ट्रेमलेट, डैरेन मैडी, डैरेन स्टीवन्स, जेम्स टिंडल, रिक्की क्लार्क, स्टीफन पैरी, टिम एंब्रोस, दिमित्री मस्कारेनहास, क्रिस शॉफिल्ड, जेड डर्नबैक और मल लोय।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed