फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ी हिम तेंदुओं की आबादी, कितनी पहुंची संख्या सहित जानें इनके बारे में ये जरूरी तथ्य

Sat, 22 Oct 2022 10:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Oct 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Snow leopard population increased in Uttarakhand 2022 Forest Minister congratulated employees of department
हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की आबादी पिछले पांच साल में बढ़ गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर विभाग के सभी अधिकारियों व संरक्षण में जुटी संस्थाओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि हाल ही में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय हिम तेंदुआ अनुश्रवण कार्यक्रम के तहत इनकी गणना जारी की गई।



2016 के 86 के मुकाबले अब इनकी संख्या 121 हो गई है। उत्तराखंड में हिम तेंदुओं के लिए उपलब्ध 12764 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल आंका गया। इसकी गणना दो चरणों में हुई। पहले चरण में 15 गुना 15 किलोमीटर के 81 ग्रिड हिम तेंदुओं के संभावित वासस्थल में रखे गए और उनकी उपस्थित के बारे में जानकारी एकत्र की गई। 

दूसरे चरण में गोविंद राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव विहार, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नंदा देवी बायोस्फेयर के उच्च स्थलीय क्षेत्र और उत्तराखंड के पास हिमालयी क्षेत्र में जुलाई से नवंबर 2021 में कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। इसी प्रकार गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान और उत्तरकाशी वन प्रभाग में भी कैमरा ट्रैप लगाए गए।

Snow leopard population increased in Uttarakhand 2022 Forest Minister congratulated employees of department
हिम तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में कैमरा ट्रैप लगाए। इस अध्ययन के बाद यह पाया गया कि उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की संख्या 121 हो गई है।
Snow leopard population increased in Uttarakhand 2022 Forest Minister congratulated employees of department
मादा हिम तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आबादी में यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार संरक्षण की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snow leopard population increased in Uttarakhand 2022 Forest Minister congratulated employees of department
हिम तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य में ग्रीष्मकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें..PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम ने फूंका सांस्कृतिक समृद्धि का मंत्र, जानिए विपक्ष को किस बात के लिए कोसा

विज्ञापन
Snow leopard population increased in Uttarakhand 2022 Forest Minister congratulated employees of department
हिम तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि पूरे विश्व में 12 देशों में हिम तेंदुए पाए जाते हैं। विश्व स्तर पर इनकी अनुमानित संख्या तीन हजार से सात हजार है। वर्ष 2016 में भारत में कुल 516 हिम तेंदुए थे, जिनमें से 86 उत्तराखंड में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed