{"_id":"66abba1f48828aabc707929a","slug":"uttarakhand-disaster-4000-pilgrims-rescued-from-kedarnath-five-people-missing-seven-more-dead-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Disaster: केदारघाटी से 4000 यात्रियों का रेस्क्यू, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से पांच लापता, सात और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Disaster: केदारघाटी से 4000 यात्रियों का रेस्क्यू, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से पांच लापता, सात और की मौत
भारी बारिश और बादल फटने से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को भारी क्षति हुई है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में दो पुल और भीमबली में 25 मीटर रास्ता बह गया, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। साथ ही फंसे 4000 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। 3300 को पैदल निकला है जबकि 700 यात्रियों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। वहीं, सोनप्रयाग गौरीकुंड से पांच लोग लापता हैं।
आपदा में बुधवार देर रात तक विभिन्न जगहों पर नौ लोगों की जान चली गई थी, वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश में सात और लोगों की मौसम के कारण मौत हो गई। टिहरी के भिलंगना ब्लाॅक में ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ में बुधवार की रात बादल फटने से घायल हुए विपिन (30) की भी मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता भानुप्रसाद व नीलम की बीती रात ही मौत हो गई थी। रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति को मृत हालत में लाया गया था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पूर्व एसडीआरएफ ने भी एक अज्ञात शव को कालीमठ मोटर मार्ग पर विद्यापीठ के समीप नदी से बरामद किया।
दूसरी ओर, दिल्ली से सहस्रधारा घूमने आए दो युवकों इंद्रपाल और भूपिंदर राणा की मौत हो गई। उधर, देहरादून में डील फैक्ट्री के पास बहे दूसरे व्यक्ति अर्जुन सिंह राणा (52) निवासी रायपुर, देहरादून का भी शव बरामद हो गया। वहीं, विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र के कैंचीवाला में आशीष कलूड़ा (34) की नाले में डूबने से मौत हो गई।
3 of 6
सीएम धामी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। प्रशासन ने यहां यात्रियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे से शुरू हुई तेज बारिश और रात साढ़े आठ बजे बिजली की तेज चमक और गर्जना के साथ लिनचोली से भीमबली के बीच बादल फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केदारनाथ में तबाही
- फोटो : अमर उजाला
इससे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामबाड़ा में निर्मित दो हल्के पुल भी बह गए। भीमबली के पास करीब 25 मीटर रास्ता बह चुका है। भीमबली से जंगलचट्टी होते हुए गौरीकुंड तक भी पैदल मार्ग को काफी क्षति पहुंची है। वहीं, लिनचोली से केदारनाथ तक रास्ता कई जगहों पर अति संवेदनशील हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
गौरीकुंड का गर्मकुंड क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
मंदाकिनी नदी के उफान से गौरीकुंड बाजार के निचले हिस्से में स्थित गर्मकुंड भी बह गया। यहां निर्माणाधीन स्नान घर व अन्य जगहों पर भारी मलबा भरा है। उधर, सोनप्रयाग के निचले हिस्से भी मंदाकिनी नदी के सैलाब की चपेट में आ गए। प्रशासन व पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।