फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu-kashmir IED Blast: शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही निकल पड़ी चीखें, श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव, तस्वीरें

Sat, 04 Jun 2022 03:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand soldiers Praveen Singh martyred in Jammu and Kashmir IED blast, See Photos
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

15वीं गढ़वाल राइफल के एक और वीर सैनिक प्रवीन सिंह ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश में चल रहे अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को शहीद का पार्थिव शहीर गांव पहुंचे ही चीखें निकल पड़ी।



 बृहस्पतिवार तड़के सेना को शोपियां जिले के पतितुहलान और छोटीपुरा के बीच आतंकियों के छिपे होने सूचना मिली थी। आतंकियों की धरपकड़ के लिए राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना की टुकड़ी सेधाऊ बाजार पहुंची तो वहां अचानक धमाका हो गया। धमाके में गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीन सिंह (32) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुंडोली पट्टी, नैलचामी भिलंगना के साथ कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सैनिकों को श्रीनगर ले जाया गया और वहां से उन्हें एयर एंबुलेंस से सैन्य अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीन सिंह शहीद हो गए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चंद ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

Uttarakhand soldiers Praveen Singh martyred in Jammu and Kashmir IED blast, See Photos
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

गांव के लाल को तिरंगे में लिपटा देख हर आंख भर आई। बेटे की शहादत की सूचना मिलने के बाद ही गांव में मातम पसर गया था। शहीद के माता-पिता और पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Uttarakhand soldiers Praveen Singh martyred in Jammu and Kashmir IED blast, See Photos
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

शहीद प्रवीन सिंह 23 मई को ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। अब प्रवीण का तिरंगे में लौटा देख मां दीपा देवी, पिता प्रताप सिंह और पत्नी अमिता सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand soldiers Praveen Singh martyred in Jammu and Kashmir IED blast, See Photos
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

गांव में भी मातम पसर हुआ है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।

ये भी पढ़ें...खुशखबर:  अब ट्रेन में मनपसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री, दो चरणों में लागू व्यवस्था, ऐसे मिलेगी सुविधा, पढ़ें

विज्ञापन
Uttarakhand soldiers Praveen Singh martyred in Jammu and Kashmir IED blast, See Photos
शहीद को श्रद्धांजलि देनी उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुंडोली गांव निवासी प्रवीन वर्ष 2011 में 15वीं गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों वे राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed