{"_id":"632c6b6d49c1ae22634e5656","slug":"uttarakhand-weather-gangotri-highway-closed-due-to-landslide-three-thousand-pilgrims-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Landslide: हेल्गूगाड़ में बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, जगह-जगह फंसे तीन हजार तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: हेल्गूगाड़ में बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, जगह-जगह फंसे तीन हजार तीर्थयात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री हाईवे पर फंसे यात्रियों के वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते बुधवार शाम से हेल्गूगाड़ में भारी भूस्खलन के कारण बंद गंगोत्री हाईवे बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल पाया, जिस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे करीब तीन हजार तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। शुक्रवार को ही हाईवे खुल पाएगा।
उत्तरकाशी जनपद में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बीते बुधवार शाम करीब पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और हेल्गूगाड़ के बीच भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण हाईवे पर यातायात बहाल करने की स्थिति नहीं बन पाई।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह से हेल्गूगाड़ के पास दिनभर रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरते रहे। सूचना पर एडीएम तीर्थपाल सिंह व एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एडीएम तीर्थपाल सिंह ने बताया कि हाईवे पर रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं जिसके चलते खोलने में परेशानी आ रही है।
उन्होंने शुक्रवार को ही हाईवे खुलने की संभावना जताई। बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग के त्वरित कार्रवाई दल को तैनात किया गया है। वहीं पूर्ति विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों के भोजन व पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां जगह-जगह करीब 50 बसें, व 200 से 250 छोटे वाहनों में आए तीन हजार यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने गंगोत्री हाईवे बंद होने से फंसे तीर्थयात्रियों की मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि हेल्गूगाड़ से गंगनानी तक करीब दो हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उन्होंने सभी होटल व्यवसायियों से यात्रियों की न्यूनतम दरों पर खाने-रहने की व्यवस्था करने की अपील की।
3 of 5
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री हाईवे पर हेल्गूगाड़ के समीप हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का जायजा ड्रोन से लिया गया। यहां हाईवे पर लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है जिससे यहां यातायात बुधवार शाम पांच बजे से बाधित है। बीआरओ का कहना है कि हाईवे से करीब 150 मीटर ऊपर एक बड़ा हिस्सा गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगोत्री हाईवे पर गिरने की कगार पर पहाड़ी का हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
हेल्गूगाड़ के समीप गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ की मशीनें तैनात हैं लेकिन रुक रुक कर हो रही बारिश व लगातार गिर रहे बोल्डर व मलबे से यातायात सुचारु नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशासन व बीआरओ ने ड्रोन के माध्यम से भूस्खलन वाले क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
गंगोत्री हाईवे पर गिरने की कगार पर पहाड़ी का हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के मेजर बीनू ने बताया कि ड्रोन से देखने पर पता चला है कि करीब 150 मीटर ऊपर एक बड़ा हिस्सा गिरने की कगार पर है। शायद उक्त हिस्से के गिरने के बाद बोल्डर व मलबा गिरना बंद हो जाएगा। बोल्डर व मलबा गिरना बंद होने के बाद हाईवे सुचारु किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।