फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hello Police: 'एक बच्चे की हत्या हो गई है', तीन घंटे तक परेशान रही पुलिस, फिर सामने आया ये सच

Thu, 22 Sep 2022 06:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Sep 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
kidnapping and murder of child Police got fake information Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बच्चे के अपहरण और हत्या की सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को पता चला कि सूचना एक बच्चे ने ही फैैलाई थी। उससे पूछा गया तो उसने एक बच्चे का ही नाम लिया। उसी के कहने पर वह पुलिस को परेशान कर रहा था।

पुलिस ने परिजनों को इस मामले में हिदायत दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि राजीव नगर में शारदा पब्लिक स्कूल के पास एक बच्चे को दो युवक उठाकर ले गए और हत्या कर दी है।

मौके पर पुलिस पहुंची तो फोन करने वाले ने एक सात साल के बच्चे से मिलवाया। वहीं इस हत्या के बारे में बात कर रहा था। पुलिस ने बच्चे को साथ लिया और आसपास के जंगल में करीब तीन घंटे तक छानबीन की। इस दौरान बच्चा भी कई बातें करता रहा। जिस बच्चे की हत्या की बात हो रही थी, उसका नाम भी बदल-बदल कर बता रहा था।

kidnapping and murder of child Police got fake information Dehradun Uttarakhand news in hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

 इसके बाद परेशान होकर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बच्चे से जानकारी ली।

kidnapping and murder of child Police got fake information Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उसने पुलिस को बताया कि वह एक अन्य बच्चे के कहने पर पुलिस को परेशान कर रहा था, इसलिए उसने अफवाह फैलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kidnapping and murder of child Police got fake information Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भविष्य के लिए हिदायत दी।

ये भी पढ़ें...अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजेश की शार्ट टर्म बेल 21 दिन बढ़ी

विज्ञापन
kidnapping and murder of child Police got fake information Dehradun Uttarakhand news in hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बच्चे की मां कूड़ा बीनने का काम करती है। उस बच्चे का भी पता लगाया जा रहा, जिसने उससे यह अफवाह फैलाने के लिए कहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed