{"_id":"632bf8549b1fcc20b24b376a","slug":"weather-woman-buried-under-rubble-due-to-house-collapse-heavy-rain-uttarakhand-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मकान ढहने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, तस्वीरों में देखें बारिश ने मचाई कैसी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मकान ढहने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, तस्वीरों में देखें बारिश ने मचाई कैसी तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Sep 2022 03:15 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मकान ढहने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, तस्वीरों में देखें बारिश ने मचाई कैसी तबाही
विज्ञापन
1 of 7
बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बुधवार रात हुई बारिश तबाही लेकर आई। उत्तरकाशी चिन्यालीसौड में ग्राम कुमराडा के मुंडरा थोला तोक में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से भडडू देवी पत्नी जुरूलाल उम्र 75 की मलबे में दबने से मौत हो गई।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के समीप तरसाली में भारी मलबा आने से बाधित हो गया है, जिस कारण वाहनों की दो तरफा लंबी कतार लग गई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा के यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रूकने के लिए कहा जा रहा है। बुधवार देर शाम को हुई तेज बारिश से लगभग छह बजे हाईवे तरसाली के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ों के गिरने से बंद हो गया। इस दौरान एनएच द्वारा मलबा सफाई का प्रयास किया गया। लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिर रहे टनों मलबा के बीच अंधेरा होने से हाईवे खोलना अभी संभव नहीं है।
पुलिस के अनुसार, मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को राजमार्ग को बहाल किया जा सकता है। इसलिए, केदारनाथ जाने वाले व दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रुकने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि के साथ काकड़ागाड़ में भी यात्रियों को हाईवे बंद होने के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे वह वहीं रूक जाएं। साथ ही जिन यात्रियों के गुप्तकाशी में होटल, रेस्टोरेंट में बुकिंग हैं, उन्हें जाने दिया जा रहा है।
2 of 7
मकान ढहने से मलबे में दफन हुई महिला।
- फोटो : अमर उजाला
इधर, भीरी में भी बारिश के चलते भूस्खलन जोन सक्रिय होने से हाईवे दिनभर में कई बार बाधित होता रहा। वहीं, काकड़ागाड़ से गुप्तकाशी के बीच भी सड़क बदहाल होने से जाम लगता रहा, जिस कारण यात्रियों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
3 of 7
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग तरसाली में अब भी अवरुद्ध चल रहा है। पहाड़ी से भारी मलबा, बोल्डर और पेड़ टूटकर गिर रहे हैं। क्षेत्र में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मलबा सफाई में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कोटद्वार में जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देहरादून में शिवपुरी, बंजारावाला में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक गाड़ी यहां फंस गई। जिसके चलते यहां बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई थी। देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया।वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।